(वेल्लारादा) केरल के वेल्लारादा के पहाड़ी क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बंदरों से परेशान होकर 52 वर्षीय एक विधवा महिला ने अपने घर में एसिड पीकर अपनी जान दे दी।
चीन ने आज पठानकोठ आतंकी हमले के मास्टरमाइंड एवं जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के अमेरिकी प्रस्ताव को रोकने के अपने फैसले का बचाव किया। चीन ने कहा कि इस संबंध में मापदंडों को पूरा नहीं किया गया था।
बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड स्थित नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी में सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान द्वारा छुट्टी पर जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान अपने साथियों पर आज की गई गोलीबारी में चार जवानों की मौत हो गई।
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने आज हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दायर किया। इससे पहले अरशद अयूब ने लोढा समिति के सुधारवादी कदमों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की भारत की कोशिश को रोकने को लेकर भारत द्वारा लगाए गए दोहरे मापदंड के आरोपों को असत्य बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने मामले पर फैसला करने में एक उचित, वस्तुनिष्ठ और पेशेवर रुख अपनाया।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
चक्रवाती तूफान वरदा के चेन्नई से गुजरने के एक दिन बाद शहर में तबाही का मंजर है, हजारों पेड़ उखड़ चुके हैं, बिलबोर्ड जमीनदोज हो चुके हैं, टेलीफोन और बिजली के तार भी टूट गए हैं जबकि निचले इलाके अभी जलमग्न हैं। शहर में हालात सामान्य हो रहे हैं और विमान सेवा मंगलवार सुबह शुरू कर दी गई।
तेज गति की हवाओं और भारी बारिश के साथ चेन्नई महानगर और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय जिलों में सोमवार को भीषण चक्रवाती तूफान वरदा पहुंचा जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण सैकड़ों वृक्ष उखड़ गए, हवाई और भूतल परिवहन बाधित हो गया और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
घुटने में सूजन से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि शमी के खेलने के बारे में फैसला आज शाम को लिया जायेगा।
आज अजमेर में जमिअत-उलमा-ए हिंद का 33वां अधिवेशन शुरू हो गया है। यहां के काईड विश्राम स्थली में जमिअत उलमा-ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद उस्मान मंसूरपुरी की अध्यक्षता में जमिअत उलमा-ए हिंद के तराने के साथ जैसे ही पहली बैठक शुरू हुई, बड़ी तादाद में लोगों ने जात के नाम पर पैदा की गई दूरियों को खत्म करने की अपील के नारे दिए और एकता का संदेश दिया।