Advertisement

Search Result : "जान मोहम्मद"

शरीफ सरकार से उनके ही सांसद ने पूछा, कौन से अंडे देता है सईद जो पाल रहे हैं

शरीफ सरकार से उनके ही सांसद ने पूछा, कौन से अंडे देता है सईद जो पाल रहे हैं

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री न सिर्फ दुनिया भर में बल्कि खुद अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम न उठाने और उसे संरक्षण देने का आरोप झेल रही पाकिस्तानी सरकार से सत्तारूढ़ पार्टी के ही एक सांसद ने सवाल पूछा, आखिर हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है जिसकी वजह से हमने उसे पाल रखा है।
भाजपा गरीबों की जमीन के साथ जान भी ले रही : लालू प्रसाद

भाजपा गरीबों की जमीन के साथ जान भी ले रही : लालू प्रसाद

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड में निहत्‍थे किसानों की हत्या की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा का जमीर मर चुका है। भाजपा अब गरीब किसानों की जमीन लेने के साथ उनकी जान भी ले रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हिटलरशाही, दमनकारी, पूंजीपति व तानाशाही भाजपाई सरकार ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अनेक निहत्थे किसानों को मौत के घाट उतार दिया। पूंजीपतियों की गोद में खेलने वाली भाजपाई सरकार किसानों की जमीन के साथ जान भी ले रही है।
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

अफगानिस्तान के कुंदुज शहर पर तालिबान का बड़ा हमला

तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के उत्तरपूर्व में स्थित कुंदुज शहर पर आज एक बड़ा हमला किया है जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानी सुरक्षा बल के जवान इस हमले का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और पिछले कई घंटो से मुठभेड़ जारी है।
आतंकवाद के आरोप में बरी होने वालों के लिए न्याय की लड़ाई

आतंकवाद के आरोप में बरी होने वालों के लिए न्याय की लड़ाई

आतंकवाद के आरोप में 23 वर्ष सलाखों के पीछे बिताने के बाद बाइज्जत बरी होकर आए निसार अहमद ने जब अपनी दास्तां सुनाई तो सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मौका था इनोसेंट नेटवर्क इंडिया द्वारा कॉन्सटीट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह का, जिसमें आतंकवाद के आरोप में बाइज्जत रिहा होने वाले मुस्लिम लड़कों को न्याय दिलवाने की पुरजोर मांग उठाई गई।
एक्सक्लूसिव- मलेशिया ने मप्र में निवेश से तौबा करने की चेतावनी दी

एक्सक्लूसिव- मलेशिया ने मप्र में निवेश से तौबा करने की चेतावनी दी

मलेशिया ने चेताया है कि वहां की कंपनियां भारत में निवेश करने से तौबा कर सकती हैं। वे भारत, खासकर मध्य प्रदेश में अपने निवेश की सुरक्षा और यहां की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं। भारत में मलेशिया के हाई कमिश्नर दातुक नैमन अशाकिल बिन मोहम्मद ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर वहां निवेश करने वाली एक कंपनी का भुगतान रोके जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा है कि अदालत के फैसलों के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार के `मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमपीआरडीसी)‘ ने भुगतान रोक रखा है।
यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

यूरोप जा रहे प्रवासियों की नाव मिस्र के करीब पलटी, अब तक 162 शव बरामद

प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के मिस्र के तट के करीब भूमध्य सागर में डूबने के तीन दिन बाद बचावकर्मियों ने 162 शव बरामद किए हैं। यह नौका यूरोप की ओर जा रही थी।
वायु प्रदूषण के कारण हर 23 सेकंड में एक जान जा रही है- रिपोर्ट

वायु प्रदूषण के कारण हर 23 सेकंड में एक जान जा रही है- रिपोर्ट

हम जिस हवा में सांस लेते हैं उसका भविष्य भयावह है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हाल ही में दिये गये आंकड़े बताते हैं कि वायु प्रदूषण के कारण भारत में 1.4 मिलियन लोग असामयिक मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं, यानि यह हर 23 सेकंड में एक जान ले रहा है। जिस ईंधन का प्रयोग आज हम करते हैं वह 2030 आने तक प्रदूषकों से हवा को इतना जहरीला बना देगा कि आॅक्सीजन किट के बिना जीना और चलना-फिरना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन से पूछा, क्‍यों न जमानत रद्द की जाए

सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन से पूछा, क्‍यों न जमानत रद्द की जाए

जमानत पर रिहा हुए पूर्व राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। सोमवार को सर्वोच्‍च अदालत ने शहाबुद्दीन को हाई कोर्ट से मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि वह याचिका पर राजद नेता का पक्ष भी जानना चाहती है। मामले की सुनवाई सोमवार 26 सितंबर को फिर होगी।
शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

शहाबुद्दीन 11 साल बाद जेल से बाहर, साधा नीतीश पर निशाना

राजद के बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन आज शाही अंदाज में अपने समर्थकों और राजद कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बीच 11 साल बाद जेल से बाहर आए। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की तारीफ की लेकिन साफ किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बीच कभी अच्छे संबंध नहीं रहे।
एयर इंडिया के सनकी पायलट ने 200 लोगों की जान जोखिम में डाली

एयर इंडिया के सनकी पायलट ने 200 लोगों की जान जोखिम में डाली

एयर इंडिया के एक सनकी पायलट ने अप्रैल में दिल्ली से पेरिस जाने वाले एक विमान की हवा में कलाबाजी कर 200 से अधिक लोगों की जान जोखिम में डाली थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement