Advertisement

Search Result : "जेडीयू नेता विजयेंद्र यादव"

अखिलेश-रामगोपाल यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

अखिलेश-रामगोपाल यादव पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

समाजवादी पार्टी के भीतर लड़ाई और तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा

समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा

समाजवादी पार्टी में एक बार फिर वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। इस जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो गई है। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव और प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी जंग का असर यह होने लगा है कि पार्टी में अब बड़ी दरार पड़ती जा रही है।
टिकट नहीं मिला तो अखिलेश के सामने छलका मंत्रियों-विधायकों का दर्द

टिकट नहीं मिला तो अखिलेश के सामने छलका मंत्रियों-विधायकों का दर्द

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का टिकट कटने से नाराज कई मंत्रियों और समर्थकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की। सभी ने टिकट ना पाने का दर्द अखिलेश से साझा किया। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश के सामने कहा कि हमारा टिकट अमर सिंह ने कटवाया है साथ ही बेनीप्रसाद वर्मा ने भी शिवपाल सिंह यादव से अपने बेटे के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा का निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से बीमार थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान नहीं थी।
सपा में घमासानः  अखिलेश विरोधियों की पार्टी में वापसी समर्थकों की नहीं

सपा में घमासानः अखिलेश विरोधियों की पार्टी में वापसी समर्थकों की नहीं

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में एक बार फिर खलबली मच गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोधियों को पार्टी में वापसी कराकर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर टकराव का संकेत दे दिया है। वहीं अखिलेश समर्थकों की वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
चौधरी चरण सिंह के जीवन से सबक लेना चाहिए- हामिद अंसारी

चौधरी चरण सिंह के जीवन से सबक लेना चाहिए- हामिद अंसारी

उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन से सबक लेना चाहिए। चरण्‍ा सिंह ने न केवल किसान और गरीब की बात की बल्कि पूरा जीवन भी सादगी भरा रहा। अंसारी ने चरण सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘ चरण सिंह और कांग्रेस राजनीति जीवन’ के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।
750 करोड़ के कर्ज घोटाले में दिग्व‌िजय से होगी पूछताछ

750 करोड़ के कर्ज घोटाले में दिग्व‌िजय से होगी पूछताछ

मध्य प्रदेश के चर्चित 750 करोड़ रुपये के कर्ज घोटाले में जिसमें राज्य उद्योग विकास निगम की तरफ से कई फर्जी कंपनियों को कर्ज दिया गया था, की जांच में ईओडब्ल्यू ने दिग्विजय को 16 जनवरी को तलब किया है।
राजनीति तेज, बंगाल के धूलागढ़ जाएंगे भाजपा नेता

राजनीति तेज, बंगाल के धूलागढ़ जाएंगे भाजपा नेता

भाजपा ने उसके समर्थकों एवं एक विशेष समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाए जाने का दावा करते हुए आज कहा कि उसके तीन सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा के मामलों की जांच-पड़ताल के लिए पश्चिम बंगाल के धूलागढ़ का दौरा करेगा।
भाजपा नेता के लॉकर ने उगले सोने के बिस्किट

भाजपा नेता के लॉकर ने उगले सोने के बिस्किट

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता और आरएसएस के करीबी सुशील वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, वासवानी के लॉकरों से सोने के बिस्किट निकले हैं।
संघ का लक्ष्य हिंदुत्व के जीवन दर्शन से युक्त नेता का निर्माण

संघ का लक्ष्य हिंदुत्व के जीवन दर्शन से युक्त नेता का निर्माण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कोई कितना भी आरोप लगाए कि उसके हाथ में मौजूदा सरकार का रिमोट कंट्रोल है, लेकिन संघ प्रमुख को इसकी चिंता से ज्यादा चिंता है कि हिंदूत्व के मूल पर एक मजबूत देश का निर्माण हो और सुदृढ़ भारत के साथ एक ऐसा सही नेता का निर्माण हो जो हिंदुत्व के जीवन दर्शन से युक्त हो।
Advertisement
Advertisement
Advertisement