Advertisement

Search Result : "डीएमके"

स्टालिन बने द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष

स्टालिन बने द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष

द्रमुक ने अपने कोषाध्यक्ष एम. के. स्टालिन को पदोन्नत कर उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्टालिन को ऐसे वक्त पर यह पद दिया गया है जब पार्टी सुप्रीमो एम. करूणानिधि बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
2-जी घोटाले के लिए डॉ. मनमोहन सिंह जिम्मेदार: ए. राजा

2-जी घोटाले के लिए डॉ. मनमोहन सिंह जिम्मेदार: ए. राजा

केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर दाग बन चुके 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अपना पक्ष रखने हुए पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस घोटाले को लेकर एक पुस्तक लिखी है, 'इन माई डिफेंस' । इसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि उन्हें उन फैसलों के लिए ज़िम्मेदार ठहराकर बलि का बकरा बनाया गया, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने मंजूर किए थे। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के नेता ए. राजा ने 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी के तौर पर जेल में 15 महीने बिताए हैं। इसी घोटाले के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनकी पुस्तक को डीएमके के नेताओं ने पढ़कर छपवाने की इजाजत दे दी है और इसके प्रकाशक इसे नवंबर में रिलीज करने की तैयारी में हैं।
तमिलनाडु में अम्मा ने तोड़ा 27 साल का रिकार्ड

तमिलनाडु में अम्मा ने तोड़ा 27 साल का रिकार्ड

सताइस साल पहले तमिलनाडु की सियासत में ऐसा मोड़ आया कि एक सरकार पांच साल से ज्यादा नहीं चलती। हर पांच साल बाद सरकार बदलने की इस प्रक्रिया को इस बार जयललिता ने तोड़ दिया। इससे पहले तमिलनाडु की सियासत में डीएमके और एआईडीएमके की सरकारे रही हैं।
कांग्रेस के सहयोगी करूणा बोले रिहा करें राजीव की हत्या के दोषियों को

कांग्रेस के सहयोगी करूणा बोले रिहा करें राजीव की हत्या के दोषियों को

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई की मांग को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। अब तमिलनाडु में कांग्रेस की सहयोगी डीएमके के नेता एम करुणानीधि ने केंद्र और राज्य से राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने की मांग की है।
ट्रांसजेंडरों का सवालः जननांग वालों के ही होते हैं हक?

ट्रांसजेंडरों का सवालः जननांग वालों के ही होते हैं हक?

अभी तक वे अधिकार जो समानता देते हैं और मानवाधिकारों को महफूज करते हैं वे महिलाओं और पुरुषों के लिए हैं। उनमें ट्रांसजेंडर कम शामिल हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की नालसा जजमेंट के तहत इनके अधिकार परिभाषित किए गए थे लेकिन इनके अनुसार सब कागजों में हैं। वर्ष 2014 में ट्रांसजेंडर्स के अधिकार सुनिश्चित करता एक निजी बिल भी राज्यसभा में पेश किया था। यह बिल डीएमके के राज्यसभा सदस्य तिरुचि सिवा ने पेश किया था। राज्यसभा ने इसे पारित भी कर दिया था। अब यह बिल लोकसभा में पेश होना है लेकिन ट्रांसजेंडर समुदाय इसके खिलाफ है। कर्नाटक ट्रांसजेंडर समिति के बैनर तले इस बिल के मौजूदा रूप की मुखालफत हो रही है।
'पत्‍नी से बलात्‍कार' भारत में नहीं होता: केंद्र सरकार

'पत्‍नी से बलात्‍कार' भारत में नहीं होता: केंद्र सरकार

भारत सरकार का कहना है कि पत्‍नी से बलात्कार की अवधारणा भारत में लागू नहीं हो सकती। क्‍योंकि यहां विवाह को संस्कार माना जाता है। इस तर्क के आधार पर सरकार ने वैवाहिक संबंधों में होने वाले बलात्‍कार को कानूनन अपराध बनाने से इंकार कर दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement