गुजरात के अमरेली जिले में सवर्ण समुदाय के तीन लोगों ने एक गांव के दलित सरपंच की कथित तौर पर हत्या कर दी। तीनों ही उनके सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ने के खिलाफ थे।
व्हाइट हाउस ने अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्यकर्मी द्वारा कंसास शहर में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए इस घटना को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंसास गोलीबारी की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि अमेरिका घृणा एवं बुराई के सभी रूपों की एकजुट होकर निंदा करता है। कंसास में हुई गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की मौत हो गई थी।
निर्भया कांड के पश्चात किशोर न्याय अधिनियम में किए गए संशोधन के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ की एक अदालत ने दो नाबालिगों को हत्या के आरोप में वयस्क की श्रेणी में रखा और उन्हें दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है।
स्त्रीकाल और राष्ट्रीय दलित महिला आंदोलन के दिल्ली में आयोजित त्रिसत्रीय संयुक्त सेमिनार में मौजूदा चुनौतियों से निपटने की जरूरत संबंधी, प्रोफ़ेसर चौथीराम यादव के प्रस्ताव कि ‘राष्ट्रवाद के नाम पर जिस तरह की आक्रामकता देखी जा रही है, वह एक राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है’ से मौजूद विचारकों ने सहमति जताई और स्वीकारा कि राजनीतिक विपक्ष की कमजोरी से देश के विश्वविद्यालय वास्तविक प्रतिपक्ष के रूप में खड़े हो रहे हैं, खास कर वहां के छात्र।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि कंसास से मिल रही प्रारंभिक खबरें चिंता पैदा करने वाली हैं, जहां स्पष्ट रूप से घृणा अपराध के मामले में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के प्रमुख सत्य नडेला ने अमेरिका में हाल ही में एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गोली मार कर हत्या किए जाने की घटना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की हिंसा और कट्टरपन के लिए कोई जगह नहीं है।
कंसास शहर में एक अमेरिकी व्यक्ति ने भारतीय मूल के एक इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। गोलियां चलाते समय आरोपी कथित तौर पर चिल्लाते हुए कह रहा था- मेरे देश से निकल जाओ। यह संभवत: घृणा अपराध का मामला हो सकता है।