Advertisement

Search Result : "दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र"

डीडीसीए विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट का अरुण जेटली को नोटिस

डीडीसीए विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट का अरुण जेटली को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को नोटिस जारी किया। केजरीवाल ने याचिका में वित्त मंत्री द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत से उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी।
जिस गुरु से धनुष बाण चलाना सीखा आज उसी पर तीर चलाने हैं: कपिल मिश्रा

जिस गुरु से धनुष बाण चलाना सीखा आज उसी पर तीर चलाने हैं: कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा अब केजरीवाल के बताए रास्ते पर चल पड़े हैं। जिस तरह शुरूआती दौर में केजरीवाल दिग्गज नेताओं पर आरोपों की झड़ी लगाते रहे हैं उसी नक्श-ए-कदम पर कपिल को भी देखा जा सकता है। कपिल ने भी एक पत्र के माध्यम से इसे स्वीकार किया है।
जानिए, कितना महंगा होगा दिल्ली मेट्रो का सफर

जानिए, कितना महंगा होगा दिल्ली मेट्रो का सफर

दिल्ली मेट्रो का सफर अब थोड़ा खर्चीला होने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो का किराया बढ़ाने का फैसला किया है, जो बुधवार से लागू होगा। डीएमआरसी बोर्ड ने आज किराया समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। सितंबर तक न्यूनतम किराया 10 रूपये और अधिकतम किराया 50 रूपये होगा।
तुगलकाबाद गैस लीक: एनजीटी का केंद्र, दिल्ली सरकार को नोटिस

तुगलकाबाद गैस लीक: एनजीटी का केंद्र, दिल्ली सरकार को नोटिस

तुगलकाबाद कंटेनर डिपो से रसायनिक गैस लीक होने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आज दिल्ली सरकार, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को नोटिस जारी किया। इस हादसे प्रभावित लगभग 450 स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था।
भाजपा विधायक ने हड़काया तो छलक गए महिला आईपीएस के आंसू, योगी के क्षेत्र का मामला

भाजपा विधायक ने हड़काया तो छलक गए महिला आईपीएस के आंसू, योगी के क्षेत्र का मामला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के राज में भाजपा नेताओं की दबंगई के आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा के एक विधायक को महिला आईपीएस अधिकारी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते देखा गया है। इस घटना का फुटेज इलेक्ट्राॅॅनिक मीडिया पर वायरल हो गया है।
दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यालयाधीश (सेवानिवृत) लीला सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी। 5 मई की रात को उन्हों ने अपने नोएडा स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनकी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को वैज्ञानिक शोध के लिए प्रयोग किया जाएगा।
तुगलकाबाद हादसा: चीन से आया था कंटेनर, बीमार छात्रों की संख्या 300 के पार

तुगलकाबाद हादसा: चीन से आया था कंटेनर, बीमार छात्रों की संख्या 300 के पार

राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद में आज एक कंटेनर डिपो से गैस लीक होने पर भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय और गवर्मेंट गर्ल्स स्कूलों की 310 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच में जुटे डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि यह कंटेनर चीन से आया था।
आप से निलंबित अमानतुल्लाह को विधानसभा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

आप से निलंबित अमानतुल्लाह को विधानसभा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास की नाराजगी के बाद निलंबित किए गए विधायक अमानतुल्लाह खान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधानसभा की समितियों में कई अहम पदों पर रखा गया है।
तुगलकाबाद: गैस रिसाव के कारण दो स्कूलों के 310 विद्यार्थी बीमार, चीन से आया था कंटेनर

तुगलकाबाद: गैस रिसाव के कारण दो स्कूलों के 310 विद्यार्थी बीमार, चीन से आया था कंटेनर

राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद में आज एक कंटेनर डिपो से गैस लीक होने पर भगदड़ मच गई। इसकी चपेट में आने से रानी झांसी सर्वोदय कन्या विद्यालय और गवर्मेंट गर्ल्स स्कूलों की 310 छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच में जुटे डीसीपी रोमिल बनिया ने बताया कि यह कंटेनर चीन से आया था।
बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएगी दिल्ली भाजपा

बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएगी दिल्ली भाजपा

लोगों को सफाई के मामले में संदेश देने के लिए सात मई को दिल्ली भाजपा बड़ा अभियान चलाएगी। इसका मकसद निगम में जीतकर आए पार्षदों को अभी से अपने काम के प्रति सजग करना है। इसमें डेरा सच्चा सौदा व कई एनजीओ भी शिरकत करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement