Advertisement

Search Result : "दोबारा आवेदन"

आरटीआई : पीएम मोदी बताएं, मेरे खाते में कब आएंगे 15 लाख?

आरटीआई : पीएम मोदी बताएं, मेरे खाते में कब आएंगे 15 लाख?

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने उस आरटीआई आवेदन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को जवाब देने का निर्देश दिया है जिसमें सवाल किया गया है कि आवेदनकर्ता के खाते में 15 लाख रुपए कब आएंगे, जिसका वादा 2014 के आम चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। राजस्थान के झालावाड़ जिलेे के कन्हैया लाल नामक एक व्यक्ति के आवेदन के सिलसिले में यह निर्देश दिया गया है। लाल ने पीएमओ में एक आरटीआई आवेदन दाखिल कर पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे गए उसके ज्ञापन की क्या स्थिति है।
अखिलेश कैबिनेट का सातवां विस्‍तार, बलराम यादव की दोबारा एंट्री, शिवपाल हुए नाराज

अखिलेश कैबिनेट का सातवां विस्‍तार, बलराम यादव की दोबारा एंट्री, शिवपाल हुए नाराज

उत्‍तर प्रदेश में अखिलेश यादव की कैबिनेट का सोमवार को सातवां विस्तार हुआ। नए मंत्रियों को सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल राम नाइक ने शपथ दिलाई। कुछ दिनों पहले बर्खास्त किए गए मंत्री बलराम यादव को फिर मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा नारद राय, जियाउद्दीन रिजवी, रविदास मेहरोत्रा और शारदा प्रसाद शुक्ल मंत्री बने हैं। मुख्‍तार अंसारी प्रकरण और अब बलराम यादव के दोबारा कैबिनेट में प्रवेश के बाद अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव नाराज बताए जा रहे हैं।
रूबी से तुलसीदास पर निबंध लिखने को कहा तो उसने लिखा तुलसीदास प्रणाम

रूबी से तुलसीदास पर निबंध लिखने को कहा तो उसने लिखा तुलसीदास प्रणाम

बिहार टॉपर घोटाला मामले में टाॅॅपरों के दोबारा टेस्‍ट आश्‍चर्य से भर देने वाले हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में टॉप करने वाली रूबी राय का दोबारा टेस्‍ट लिया। बोर्ड के अधिकारियों ने रूबी राय से इसी वर्ष हुई इंटर की परीक्षा के सवाल पूछे, लेकिन वह एक भी सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।
आप का दावा, डीयू ने लौटाया पीएम की डीग्री के संबंध में दायर आरटीआई

आप का दावा, डीयू ने लौटाया पीएम की डीग्री के संबंध में दायर आरटीआई

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को आज दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री संबंधी जानकारी मांगने वाले आरटीआई आवेदन को दिल्ली विश्वविद्यालय ने तकनीकी कारण बताते हुए वापस लौटा दिया है।
रघुराम राजन की मंशा, दोबारा गवर्नर बनें और बहुत कुछ करें

रघुराम राजन की मंशा, दोबारा गवर्नर बनें और बहुत कुछ करें

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन इस पद पर अपना दूसरा कार्यकाल चाहते हैं। उन्‍होंने इस संबंध में अपनी रुचि का संकेत दिया है। राजन के अनुसार, उन्होंने अपने इस काम में हर पल का आनंद लिया है लेकिन ‘अभी भी बहुत कुछ करने की जरुरत है'।
सुब्रत राय 200 करोड़ नहीं चुकाए तो 11 जुलाई के बाद दोबारा खाएंगे तिहाड़ की हवा

सुब्रत राय 200 करोड़ नहीं चुकाए तो 11 जुलाई के बाद दोबारा खाएंगे तिहाड़ की हवा

उच्चतम न्यायालय ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को राहत देते हुए उनके पैरोल की अवधि 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। अदालत के अनुसार अवधि बढ़ाई गई है ताकि राय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी के पास 200 करोड़ रुपए जमा करा सके।
केबीसी की कमाई का मामला, बिग बी के खिलाफ केस दोबारा खुलेगा

केबीसी की कमाई का मामला, बिग बी के खिलाफ केस दोबारा खुलेगा

केबीसी की कमाई से संबंधित 15 साल पुराने आयकर मामले में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन फंसते नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को अमिताभ से जुड़े इस केस को दोबारा खोलने की इजाजत दे दी है
दोबारा आए भूकंप ने भी जापान को दहलाया, 32 लोगों की मौत

दोबारा आए भूकंप ने भी जापान को दहलाया, 32 लोगों की मौत

दक्षिण पश्चिमी जापान में 24 घंटे के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग ध्वस्त हो चुके घरों के मलबे में दब गए हैं।
अमेरिका को 2.36 लाख एच1बी वीजा आवेदन मिले, लॉटरी पूरी

अमेरिका को 2.36 लाख एच1बी वीजा आवेदन मिले, लॉटरी पूरी

अमेरिका को एच1बी वीजा के लिए आवेदन खुलने के पांच दिन में ही 2,36,000 आवेदन मिले। यह भारत समेत देशों के सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों के बीच सबसे लोकप्रिय वीजा है और इसके लिए कंप्यूटर लाटरी निकाली जा चुकी है।
खेर काे वीजा देने को तैयार पाक, कहा-आवेदन ही नहीं मिला

खेर काे वीजा देने को तैयार पाक, कहा-आवेदन ही नहीं मिला

पाकिस्‍तान सरकार फिल्‍म अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने को तैयार है। लेकिन अब अनुपम खेर ने ही पाकिस्‍तान जाने से मना कर दिया है। हालांकि, नई दिल्‍ली में पाकिस्‍तान के उच्चायुक्त ने दावा किया कि अनुपम खेर ने कभी वीजा आवेदन दिया ही नहीं इसलिए उन्हें वीजा जारी करने या मना करने का सवाल ही नहीं उठता। इस पर भी खेर ने पलटवार किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement