मधुर भंडारकर से सन 2004 से अदावत कर रहीं मॉडल प्रीति जैन को एक सेशन कोर्ट ने निर्देशक मधुर भंडारकर को मारने की साजिश रचने का दोषी मानने के बाद सजा दी है।
मालेगांव विस्फोट के आरोपी श्रीकांत पुरोहित ने बंबई उच्च न्यायालय में जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रधान न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल की ओर से त्वरित सुनवाई करने की मांग वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि तय प्रक्रिया के तहत ही सुनवाई की जाएगी।
उच्चतम न्यायालय ने साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में वर्ष 2000 में हुये विस्फोट की योजना बनाने के आरोप में 2001 से जेल में बंद हिजबुल मुजाहिदीन के कथित कार्यकर्ता अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व शोध छात्र गुलजार अहमद वानी को मंगलवार को जमानत दे दी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव धमाका केस में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जमानत दे दी है। हालांकि, इसी मामले में अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके दो अन्य साथियों को आज पॉस्को कोर्ट ने जमानत दे दी है। एक युवती ने प्रजापति और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।
भारत में भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर मंगलवार को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। शराब कारोबारी माल्या भारत में रिण डिफॉल्ट मामले में वांछित है।
भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 5 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट भाजपा ने जीत ली है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पीछा करने वाले डीयू के चारो छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। दो आरोपी छात्रों ने मीडिया के सामने आते हुए माफी भी मांगी है। छात्रों ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि सोशल मीडिया के लिए फनी वीडियो बनाने के चक्कर में उनसे गलती हुई है।
तेलंगाना सरकार ने आज विधानसभा में बताया कि वह 2007 के मक्का मस्जिद बम विस्फोट मामले के आरोपी स्वामी असीमानंद की जमानत निरस्त कराने के लिए कदम उठायेगी। मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मामले को उठाया।