विश्व टी20 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम 127 रनों के छोटे से लक्ष्य को भी नहीं हासिल कर पाई और सिर्फ 79 रन पर ऑल आउट हो गई।
हरियाणा के गांव किनाना के रहने वाले संजय के घर में बेटी पैदा होने पर जश्न मनाया गया। ऐसा पहली दफा हुआ कि बेटी होने पर किसी ने गांव में जश्न मनाया हो। इस मौके पर गांव के लोगों को भोजन करवाया गया और डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर कुआं पूजन करवाया गया।
पहले गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद शिखर धवन, विराट कोहली और अंत में खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने वर्षा से प्रभावित एशिया कप टी 20 का फाइनल मैच जीत लिया। बारिश की वजह से मैच 15 – 15 ओवरों का कर दिया गया था।
पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की हार्दिक पंड्या की क्षमता से प्रभावित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी अपनी हरफनमौला प्रतिभा से टी20 में भारत के लिये गेम चेंजर साबित हुआ है। पंड्या ने 18 गेंद में 31 रन बनाने और 23 रन देकर एक विकेट लिया। भारत ने एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रन से मात दी।
भारतीय टी.20 और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह ने धोनी ने रांची में टी-20 फार्मेट से अपने संन्यास की अटकलों को पूरी तरह से खारिज करते हुए पूछा, ‘आखिर हमें क्यों जबरन खेल से बाहर करना चाहते हो।’
कुरूक्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ.नरेंद्र सिंह और पंजाब के रहने वाले दलविंदर सिंह समेत कुल आठ युवाओं ने गोवा के समुद्रतल पर 45 मिनट तक साइकिल चलाकर दुनिया को हैरत में डाल दिया। यहां के ग्रैंडी बीच में समुद्र तल पर इस जोखिम भरे काम को करने का उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को बल देना और पंजाब को ड्रग्स मुक्त बनाना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्ष 2016 में पहली बात 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को 30 जनवरी के दिन 2 मिनट का मौन रखकर देश के लिए अपना जीवन लगा देने वाले महापुरुषों को याद करने का मूलमंत्र दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश की एक अदालत में लंबित आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी। धोनी के खिलाफ एक विज्ञापन में खुद को कथित तौर पर भगवान विष्णु के रूप में पेश करने के मामले में याचिका दायर की गई थी।
विराट कोहली के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बाद गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन से भारत ने सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज आस्ट्रेलिया को 37 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
मशहूर अभिनेता कबीर बेदी चौथी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरिष्ठ अभिनेता ने ब्रिटेन में जन्मी परवीन दुसाज से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके बेदी की यह चौथी शादी है। बेदी की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी नाखुश बताई जा रही हैं।