कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से हाथ का साथ देने को कहा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नक्सलाइट हैं। हर तरह की नीति का विरोध करना उनका काम है। उनसे किसी भी तरह की उम्मीद करना बेमानी है। स्वामी ब्रह्मकुमारीज संस्था के एक कार्यक्रम में शामिल होने माउंटआबू आए थे।
यमन की राजधानी अदन में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
काबुल स्थित अमेरिकन यूनीवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान पर घंटों चले आतंकी हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह हमला आज तड़के खत्म हुआ।
तुर्की में एक संदिग्ध इस्लामिक स्टेट आतंकी द्वारा किए गए हमले में 50 लोगों की मौत हो गई। यह हमला सीरिया की सीमा से सटे शहर गाजियनटेप में एक विवाह समारोह में हुआ।
भारत की आजादी के समारोह को बाधित करने की कोशिश आतंकवादी हर वर्ष करते हैं और उन्हें हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इस बार भी आतंकी अपनी कोशिश से बाज नहीं आए हैं और इस बार भी उन्हें भारतीय सुरक्षा बलों से टकराना पड़ा है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में न्याय, स्वतंत्रता, समता और भाईचारे के चार स्तंभों पर निर्मित लोकतंत्र को मजबूती से आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र के विरुद्ध कमजोर वर्गों पर हुए हमले पथभ्रष्टता हैं, जिससे सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हाल ही में पारित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक का भी जिक्र किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि स्वाधीनता के 70 साल में से 60 बरस देश पर शासन करने वाली एक परिवार की सरकार भारत की आजादी के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले करोड़ों बलिदानियों की उम्मीदों वाला देश बनाने में नाकाम रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपराधी तत्वोंं के गोरक्षकों की निंदा करने संबंधी बयान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम की आलोचना की है। मायावती ने सोमवार को गोरक्षकों पर दिए बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल से गोरक्षक मुस्लिमों और दलितों को निशाना बना रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे। मायावती नेे कहा कि अब अचानक दलितों और मुस्लिमों के वोटों की चिंता आई तो मोदी इस तरह का बयान दे रहे थे।