दिल्ली मेट्रो ने एक महीने के भीतर 200 गार्डर खड़े करके लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है। ये गार्डर नोएडा से ग्रेटर नोएडा गलियारे में खड़े किए गए हैं।
रिलायंस इंडस्ट्री ज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस जियो का नया प्राइम ऑफर पेश किया और ऑफर की खूबियों को आकर्षक बताते हुए कहा अनलिमिटेड मजा...कंटीन्यूफ होएंगा यानी 'असीमित मजा...जारी रहेगा।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आज एक ही रॉकेट के माध्यम से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण कर इतिहास रच दिया। इनमें से तीन उपग्रह दूसरे देशों के हैं। इन उपग्रहों में भारत का पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह भी शामिल है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी जैसी नदियों की अविरल धारा और निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए जल विशेषज्ञों ने तालाबों, छोटी नदियों को बचाने के कार्य से ग्राम पंचायतों को जोड़ने तथा नदियों को बांधे और जोड़े बिना बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति से बचने का नया विज्ञान खोजने की जरूरत बतायी है।
लिएंडर पेस की डेविस कप में विश्व रिकार्ड बनाने की उम्मीद आज टूट गई जब इस अनुभवी भारतीय और विष्णु वर्धन की जोड़ी को एशिया-ओसियाना ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के तीसरे मैच में पुणे में आर्टेम सिटेक और माइकल वीनस की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड की उम्मीदें जीवंत रखी है।
सर्वोच्च न्यायालय ने आज केन्द्र सरकार को एक निर्देश जारी कर कहा कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक पद पर दो साल के लिए करनाल सिंह की नियुक्ति की नई अधिसूचना जारी करें।सात दिनों के अंदर नई अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया गया है।
साल 2016 को फिल्म दंगल ने तो एक शानदार विदाई दी इसमें कोई दो राय नहीं है। अब नए साल 2017 में आने वाली, लेखक-निर्देशक मनोज शर्मा की नई फिल्म प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स को लेकर कुछ इसी तरह की उम्मीद संजोई जा रही है।
इजरायल ने भारत जाने वाले अपने देश के पर्यटकों को आतंकी हमले की आशंका से आगाह किया है। इजराल ने अपने सैलानियों के लिए एक तत्काल एवं गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की, जिसमें नए साल के समारोहों के दौरान खास तौर से भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में आतंकी हमले के तत्काल खतरे का जिक्र है।
कविता की एक पंक्ति है- 'आशा पर टिका है आकाश।’ किसी आधार, स्तंभ, जड़ों का कोई निशान नहीं मिलता। दुनिया में महान भारत ही ऐसा राष्ट्र है, जहां करोड़ों लोग युगों-युगों से अच्छे दिन, अच्छे फल, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पूरी उम्मीद रखते हैं।