रीयल एस्टेट क्षेत्र में बढ़ते ऑनलाइन बाजार के बीच एक नया पोर्टल डोरकीज डॉट कॉम पेश किया गया है जिसमें मुख्य तौर पर खरीदारों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं दी गई हैं।
नए एक ब्लड ग्रुप का पता चला है। ए, बी, एबी, और ओ से इतर अब तक ‘बाम्बे ग्रुप’ को दुनिया का विरलतम ब्लड ग्रुप माना जाता था। लेकिन गुजरात के सूरत से चिकित्सकों ने नए एक ब्लड ग्रुप को ढूंढा है। एक व्यक्ति की जांच के दौरान यह जानकारी मिली है। दुनिया में कहीं भी ऐसे किसी ब्लड ग्रुप की नजीर नहीं मिली है। नए इस ब्लड ग्रुप का नाम रखा गया है ‘INRA’।
सरकार चिकित्सा उपकरण उद्योग के प्रोत्साहन व नियमन के लिए एक नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सरकार का इरादा आयातित उपकरणों पर शुल्क ढांचे को तर्कसंगत बनाने का है, जिससे लोगों को उचित कीमत पर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।
विभिन्न धर्मों और पंथों से नाता रखने वाले करीब 25 धार्मिक समूहों के प्रमुखों ने केन्द्र से अनुरोध किया है कि वह गंगा के संरक्षण के लिए नया कानून बनाए। गंगा दुनिया की उन नदियों में शामिल है जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से पूरे देश में अपराध से संबंधित जो आंकड़े जारी किए गए हैं उनसे एक बार फिर साबित हुआ है कि देश में सबसे अधिक बलात्कार परिचितों द्वारा ही किए जाते हैं। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में पूरे देश में रेप के 34,651 मामले सामने आए। इसमें से 33 हजार से अधिक मामलों में रेप परिचितों की ओर से किए गए।
उधर रियो ओलंपिक में भारतीय महिलाएं ओलंपिक रिकॉर्ड बना रही हैं और इधर महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए शुरू किए गए भारतीय महिला बैंक का विलय किया जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने सहयोगी बैंकों समेत भारतीय महिला बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही शेयरों की अदलाबदली का अनुपात भी तय कर दिया है। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह सरकार के समय भारतीय महिला बैंक की नींव रखी गई थी। इसके तहत महिलाओं को कामकाज शुरू करने के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तिय सहायता योजनाएं भी शुरू की गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
क्रिकेटर से राजनेता बने भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद 15 अगस्त को आम आदमी पार्टी में प्रवेश करने वाले थे। इसकी पुष्टि उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी की थी लेकिन आजादी का पर्व बीत गया पर नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल नहीं हुए। सूत्राें के अनुसार उनकी आम आदमी पार्टी में ज्वाइनिंग टल गई है।
रियो ओलंपिक में खेल मंत्री विजय गोयल और उनके स्टाफ द्वारा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बीच ताजा खबर यह है कि खेल मंत्री के साथ गया आधिकारियों का तीन सदस्यीय दल वापस लौट रहा है। बिजनेस अखबार द इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार लौट रहे दल की जगह दूसरा दल रियो जायेगा।
संकटों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जांच एजेंसी सीबीआई ने एक नया मामला दर्ज किया है जो भारतीय स्टेट बैंक को ।,600 करोड़ रुपये के ऋण की अदायगी में कथित गड़बड़ियों से संबंधित है।