Advertisement

Search Result : "निजी कंपनी"

देश की पहली फार्मा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी

देश की पहली फार्मा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी

करीब 12 साल में दूसरी रणनीतिक बिक्री को मंजूरी देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज देश की पहली फार्मा कंपनी बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लि. (बीसीपीएल) के साथ ही औषधि क्षेत्र की एक अन्य सार्वजनिक हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि. (एचएएल) की रणनीतिक बिक्री को मंजूरी दे दी है।
सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

सीबीआई अफसर बता फाइनेंस कंपनी से 40 किलो सोना लूट ले गये

तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले में एक निजी फाइनेंस कंपनी की शाखा में पांच लोगों के एक गिरोह द्वारा करीब 40 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण कथित तौर पर लूट लिए गए। गिरोह के सदस्य सीबीआई और पुलिस अधिकारी के वेष में आए थे।
लैंक्सेस ने फिर अर्निंग्स गाइडेंस बढ़ाया

लैंक्सेस ने फिर अर्निंग्स गाइडेंस बढ़ाया

लैंक्सेस ने एक बार फिर 2016 में अपने अर्निंग्स गाइडेंस में बढ़ोतरी की है। कंपनी को अब 960 मिलियन से एक हजार मिलियन यूरो के बीच का ईबीआईटीडीए प्री एक्सेप्शनल्स हासिल करने की संभावना है। इससे पहले लैंक्सेस ने 930 मिलियन से 970 मिलियन यूरो के बीच कमाई प्राप्त करने का अनुमान था।
मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है मेरे पासः राहुल

मोदी के निजी भ्रष्टाचार की जानकारी है मेरे पासः राहुल

नोटबंदी के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सदन से भागने का आरोप लगाया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में व्यक्तिगत भ्रष्टाचार की जानकारी है। उन्होंने कहा कि इसे वे सदन में रखना चाहते हैं लेकिन उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
रिलायंस जियो की पहल: भारत में आया पोकेमोन गो

रिलायंस जियो की पहल: भारत में आया पोकेमोन गो

दुनिया भर के युवाओं में खलबली मचा देने वाला मोबाइल गेम पोकेमोन गो अब भारत में भी उपलब्ध है। मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इस चर्चित गेम को पेश किया है।
प्रेसीडेंटशिप से पहले ट्रंप की कंपनी का धंधा चालू, मुंबई में 10 करोड़ का 1 फ्लैट

प्रेसीडेंटशिप से पहले ट्रंप की कंपनी का धंधा चालू, मुंबई में 10 करोड़ का 1 फ्लैट

नोटबंदी की मार के बीच देश में रियल स्टेट की हालत पतली है लेकिन मुंबई में आलीशान ट्रंप टावर का निर्माण किया जा रहा है। टावर को लोढ़ा गुप बना रहा है जिसमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की कंपनी की भागीदारी है। दक्षिण मुंबई में वर्ली के पास पार्क एरिया के कांसेप्‍ट पर 7 एकड़ में तैयार हो रहे इस टावर की ऊंचाई 268 मीटर होगी। जो मुंबई के इमारतों में अपनी अलग तरह की पहचान बनाएगा। डोनाल्‍ड ट्रंप का नाम जुड़ने की वजह से यह देशभर में एक जाना माना टावर होगा।
किसी देश को आतंकवाद प्रायोजक घोषित करने संबंधी निजी विधेयक राज्यसभा में पेश

किसी देश को आतंकवाद प्रायोजक घोषित करने संबंधी निजी विधेयक राज्यसभा में पेश

राज्यसभा में आज एक निजी विधेयक पेश किया गया जिसमें किसी देश को आतंकवाद प्रायोजक राष्ट्र घोषित करने का प्रावधान है।
टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा संस ने मिस्त्री पर साधा निशाना, लगाया भरोसा तोड़ने का आरोप

टाटा समूह की प्रमुख धारक कंपनी टाटा संस ने पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पर हमला बोलते हुए उन पर समूह का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वे समूह की प्रमुख कारोबारी कंपनियों पर अपना नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे थे।
निजी एजेंडा को बढ़ाने की खातिर आत्मनिर्णय का दुरूपयोग कर रहा पाकिस्तान

निजी एजेंडा को बढ़ाने की खातिर आत्मनिर्णय का दुरूपयोग कर रहा पाकिस्तान

भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि उसके नागरिकों को पाकिस्तान के छद्म तत्वों की ओर से लगातार अमानवीय आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा है जो भारत के खिलाफ क्षेत्र में अपना आधिपत्य जमाने की खातिर आत्मनिर्णय की अवधारणा का दुरूपयोग कर रहा है।
केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा अपनी निजी पहल के तहत कश्‍मीर समस्‍या पर हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों ने इन ख़बरों को निराधार बताया कि सरकार की पहल पर सिन्हा के नेतृत्व में एक दल हुर्रियत नेताओं से जम्मू-कश्मीर में बात कर रहा है। सरकार ने कहा कि सिन्‍हा अपनी पहल पर ही कश्‍मीर गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement