एक अमेरिकी शोधार्थी से कथित बलात्कार के मामले में जाने-माने संस्कृतिकर्मी और फिल्म 'पीपली लाइव' के सह-निर्देशक महमूद फारुखी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को गोली मारने वाले 10 लोगों में से 8 को रिहा किए जाने से स्तब्ध एक अमेरिकी सांसद ने कहा है कि इससे पाकिस्तानी लड़कियों को संदेश जाएगा कि सरकार उनकी रक्षा नहीं करेगी।
प्रख्यात गणितज्ञ जॉन नैश की कार हादसे में मौत हो गई। नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी गणितज्ञ नैश और उनकी पत्नी एलेसिया न्यूजर्सी में एक हादसे का शिकार हुए। नैश को सिजोफ्रेनिया होने के बावजूद उन्हें नोबल मिला और उनके जीवन पर हॉलीवुड में ए ब्यूटीफूल माइंड नाम से फिल्म भी बनी थी।
भारतीय मूल के स्कूली छात्र तनिष्क अब्राहम ने महज 11 साल की उम्र में अमेरिकी कॉलेज से तीन विषयों गणित, विज्ञान और विदेशी भाषा से डिग्री लेकर सबको हैरान कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान पिछले साल मारे गए सेना, पुलिस और असैन्य नागरिकों से जुड़े 126 लोगों को मरणोपरांत प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित करेंगे।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' ने छह राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए जबकि अदाकारा कंगना रनौत को फिल्म 'क्वीन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
भारत सरकार का कहना है कि पत्नी से बलात्कार की अवधारणा भारत में लागू नहीं हो सकती। क्योंकि यहां विवाह को संस्कार माना जाता है। इस तर्क के आधार पर सरकार ने वैवाहिक संबंधों में होने वाले बलात्कार को कानूनन अपराध बनाने से इंकार कर दिया है।