Advertisement

Search Result : "पंजाब में राजनैतिक जमावड़ों पर पाबंदी"

सिख जत्थेबंदियों ने किया मालवा बंद का एलान

सिख जत्थेबंदियों ने किया मालवा बंद का एलान

पंजाब के जिला मोगा समेत समस्त मालवा पट्टी में शुरू हुई हिंसा में अभी तक सौ लोग जख्मी हो चुके हैं। सिख जत्थेबंदियों ने कल मालवा बंद का आह्वान किया है। कोटकपूरे के गांव बुर्ज जवाहर सिंहवाला से शुरू हुई हिंसा मालवा के तमाम जिलों फैल चुकी है। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ महीने पहले इस गांव के लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव से सिखों का पवित्र ग्रंथ चोरी हो गया है। इसपर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। विवाद बढ़ते- बढ़ते इस हद तक गया कि उसने हिंसा का रूप ले लिया।
पंजाब: धर्म ग्रंथ के अपमान पर फरीदकोट में हिंसा, 15 घायल

पंजाब: धर्म ग्रंथ के अपमान पर फरीदकोट में हिंसा, 15 घायल

पंजबा के फरीदकोट में पवित्र किताब के कथित अपमान से नाराज सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव में आज 8 पुलिसकर्मियों सहित 15 लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया जबकि पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों से बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया।
मोदी न मंडेला को जानते हैं न बादल कोः सुरजीत पातर

मोदी न मंडेला को जानते हैं न बादल कोः सुरजीत पातर

एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तुलना दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपिता और पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से कर रहे हैं तो दूसरी ओर पंजाब के साहित्यकार पीएम मोदी के राज में लेखकों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा रहे हैं। गुरुबचन भुल्लर, अजमेर सिंह औलख, आत्मजीत सिंह और कैनेडा में रह रहे वरियाम संधू पहले ही साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर चुके हैं जबकि आज साहित्यकार सुरजीत पातर ने भी साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर दी है। पातर के अलावा पंजाब से कवि दर्शन बुडर और साहित्यकार मेघराज मित्तर ने भी अपने-अपने पुरस्कार लौटाने की घोषणा की है।
मोदी की नजर में प्रकाश सिंह बादल भारत के 'नेल्‍सन मंडेला'

मोदी की नजर में प्रकाश सिंह बादल भारत के 'नेल्‍सन मंडेला'

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 113वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को भारत का नेल्‍सन मंडेला बताकर नए विवाद का जन्‍म दे दिया है। बादल को देश का नेल्‍सन मंडेला बताए जाने का सोशल मीडिया पर भी खूब मजाक बना।
पंजाबः सड़कों पर किसान, रेल यातायात ठप

पंजाबः सड़कों पर किसान, रेल यातायात ठप

पंजाब में किसानों का प्रदर्शन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इसके चलते रेल सेवा अस्त-व्यस्त रही। प्रदर्शन का प्रभाव 51 रेलगाड़ियों पर पड़ रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुद्दों का समाधान निकालने के लिए 12 अक्तूबर को किसानों को आमंत्रित किया है।
किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

किसानों को मिले नकली कीटनाशक, कृषि निदेशक गिरफ्तार

कपास उत्पादकों को नकली कीटनाशक की आपूर्ति के मामले में कथित संलिप्तता के चलते पंजाब के कृषि निदेशक मंगल सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब व महाराष्‍ट्र 'आप' में असंतोष, नेतृत्‍व पर उठे सवाल

पंजाब व महाराष्‍ट्र 'आप' में असंतोष, नेतृत्‍व पर उठे सवाल

आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर में एक बैठक कर पार्टी छोडने का एेलान करते हुए एक नए फ्रंट का गठन किया है। वहीं आप की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुभाष वारे ने पार्टी की राष्टीय कार्यकारणी से इस्तीफा दे दिया है।
फीफा ने वार्नर पर आजीवन पाबंदी लगाई

फीफा ने वार्नर पर आजीवन पाबंदी लगाई

फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर फुटबाल से जुड़ी सभी गतिविधियों से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है। फीफा की नैतिक समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आंध्र के बाद पंजाब और एमपी से किसान आत्‍महत्‍या की खबरें

आंध्र के बाद पंजाब और एमपी से किसान आत्‍महत्‍या की खबरें

फसल की बर्बादी और उचित मदद न मिलने से किसानों की खुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज पंजाब और मध्‍य प्रदेश से किसानों की कथित खुदकुशी की खबरें आई हैं जबकि कल आंध्र प्रदेश में एक किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली थी।
अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

देश के विभिन्न हिस्सों में मांस की बिक्री जहां प्रतिबंधित कर दी गई है, वहीं तीर्थनगरी अयोध्या ने ईद के दौरान यह पाबंदी हटाकर मिसाल कायम की है। इस देवनगरी में अमूमन सालभर गोकशी और मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहता है लेकिन ईद के मौके पर इस बार तीन दिन के लिए मांस की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement