दिग्गज नेताओं शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत पीए संगमा, क्रिकेटर विराट कोहली और गायिका अनुराधा पौडवाल सहित 39 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पत्रकारिता का देश के सामाजिक सुधार के साथ लोगों में जागरुकता लाने में अहम योगदान है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की आजादी से लेकर वर्तमान में पत्रकारिता ने कई आयामों की स्थापना की है।
शुरूआती दिनों से ही हमेशा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनने का उद्देश्य रखने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह बेहतर ढंग से जानते हैं कि अपना सपना साकार करने के लिये उन्हें खेल के सभी तीनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
अगर आज महाकवि सूरदास होते तो शायद ‘मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहौं’ की जगह यह लिखते, मैया मैं तो चांद पे घर बनवैहौं। यह कहने की वजह यह है कि अभी ज्यादा दिन बीता है, स्पेस एक्स नाम की एक प्राइवेट स्पेस एजेंसी ने बताया था कि उसने दो लोगों को पर्यटक के तौर पर चांद की धरा की सैर कराने की योजना बनाई है। इस बीच कल दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ने उससे आगे की रोमांचक खबर सुना दी।
मेटा (महिन्द्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स) महोत्सव में इस बार मेटा 2017 लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड ककड़े काका के रूप में मराठी थिएटर के मशहूर कलाकार अरूण ककडे को प्रदान किया जाएगा। रंगकर्म क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत मेटा लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के अलावा 13 विभिन्न श्रेणियों में भारतीय रंगकर्म के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को ब्रांड लॉरिअट की ओर से लेजेंडरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ब्रांड लॉरिअट अवार्ड विश्व स्तरीय उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों और कंपनियों को दिया जाता है।
देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए इस साल चुने गए सात लोगों में शामिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना पुरस्कार किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके 50 साल से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर के दौरान कृषि क्षेत्र में किए गए कामों को देश ने मान्यता दी है।
इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए चुने गए सात व्यक्तिों में राजनीतिज्ञ शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी के अलावा मरणोपरांत पूर्व लोकसभाध्यक्ष पी.ए. संगमा और सुंदर लाल पटवार का भी नाम शामिल हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को इस साल देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। पवार की पार्टी एनसीपी को कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करप्ट पार्टी कहा था।
लैंक्सेस इंडिया ने आईसीसी आदित्य बिरला अवार्ड फॉर बेस्ट रेस्पांसिबल केयर कमेटी कंपनी एवं आईसीसी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट फॉर इफीशिएंट वेस्ट मैनेजमेंट के अवार्ड पर कब्जा किया है। लैंक्सेस को यह अवार्ड वर्ष 2015 के लिए रेस्पांसिबल केयर एवं इफीशिएंट वेस्ट मैनेजमेंट में अपने असाधारण कार्य के लिए यह सम्मान मिला है।