Advertisement

Search Result : "पर्यटन स्थल"

पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देगा ओयो ग्रुप

पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देगा ओयो ग्रुप

पर्यटन आज लोगों के लिए महत्वपूर्ण विषय बन गया है। इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं। 23 साल के युवा रितेश अग्रवाल ने युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं तलाश कर दी है।
भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

भारी बारिश के बाद 800 लोग अंडमान-निकोबार द्वीप पर फंसेे, बचाव जारी

अंडमान के हैवलाक द़वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए बुधवार को नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू किया है।
अब बिना नकदी ले पर्यटन और दान का आनंद

अब बिना नकदी ले पर्यटन और दान का आनंद

नोटबंदी के कारण मन मार कर बैठे पर्यटन के शौकीनों और धर्म में आस्‍था रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। गोवा के पर्यटन विभाग ने अपनी अधिकतर सेवाओं में नकदीरहित भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है, वहीं गुजरात के कुछ प्रसिद्घ मंदिरों ने भी कैशलेस दान स्वीकारने की पहल शुरू की है।
हरियाणा: प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 6 दिसंबर से, राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

हरियाणा: प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 6 दिसंबर से, राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

हरियाणा के कुरूक्षेत्र में 6 दिसंबर से प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे। इस महोत्सव में देश और दुनिया के विभिन्न धर्मगुरू और अन्य हस्तियां भाग लेंगी। इसी दिन कृष्णा सर्किट का भी शिलान्यास होगा जो राज्य में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल है।
अब भारत में खुलने जा रहा है मैडम तुसाद का संग्रहालय

अब भारत में खुलने जा रहा है मैडम तुसाद का संग्रहालय

मोम की मूर्तियों के लिए दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाला मैडम तुसाद का संग्रहालय अब भारत में भी होगा। यह संग्रहालय देश की राजधानी नई दिल्ली के हृदय स्थल कनॉट प्लेस में खुलेगा और इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
नोटबंदी : राजस्थान में पर्यटकों की संख्‍या में 40 फीसदी की कमी

नोटबंदी : राजस्थान में पर्यटकों की संख्‍या में 40 फीसदी की कमी

राजस्थान में पर्यटन मौसम के शुरू होते ही पर्यटकों का आना शुरू हो जाता है लेकिन नोटबंदी के कारण राजस्थान में आने वाले पर्यटकों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। पर्यटकों, होटलों, रेस्तराओं और टैक्सी आपरेटरों सहित पर्यटन से जुड़े उद्योगों को प्रतिदिन के खर्च का भुगतान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलता है विश्व प्रसिद्ध दशहरा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलता है विश्व प्रसिद्ध दशहरा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए इन दिनों लगभग 34 गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां रथ खींचने का अधिकार केवल किलेपाल के माड़िया लोगों को ही है। रथ खींचने के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है। हर गांव से परिवार के एक सदस्य को रथ खींचना ही पड़ता है। इसकी अवहेलना करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जुर्माना लगाया जाता है।
दिल्ली के प्रगति मैदान में 4 अक्टूबर से विश्वस्तरीय पर्यटन मेला

दिल्ली के प्रगति मैदान में 4 अक्टूबर से विश्वस्तरीय पर्यटन मेला

आगामी 4 अक्टूबर से दिल्ली के प्रगति मैदान के हॉल संख्या 18 में बीआईटीबी के आरंभिक संस्करण के रूप में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हो रहा है। पर्यटन, वरिष्ठ नेतृत्व और बिजनेस नेटवर्किंग पर विशेष फोकस वाले इस मेले का प्रायोजक आईटीबी बर्लिन है।
स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी, वाराणसी समेत 27 शहर बनेंगे स्मार्ट

स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट जारी, वाराणसी समेत 27 शहर बनेंगे स्मार्ट

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को स्मार्ट शहरों की तीसरी लिस्ट जारी की। स्मार्ट सिटी की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध अमृतसर और अजमेर समेत 27 शहर शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement