बलूचिस्तान के खरन जिले में प्रशासन ने एक फरमान जारी किया है। प्रशासन ने स्टाइलिश दाढ़ी रखने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही सैलून मालिकों पर ज्यादा जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है।
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शर्मा के बाद अब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इससे पहले भाजपा और संघ के नेता केंद्र सरकार से समय-समय पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमांस खाने की वकालत करने वाले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौरक्षा को लेकर हो रहे विवादों के बीच राजस्थान हाई कोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को कहा है। हाई कोर्ट ने बुधवार को राजस्थान सरकार से कहा है कि कानून में बदलाव कर गाय के वध करने वालों के लिए आजीवन उम्रकैद की सजा का प्रावधान करना चाहिए।
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बैंच ने केंद्र सरकार के पशु मंडियों में वध के लिए जानवरों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के विवादास्पद फैसले पर 4 हफ्तों के लिए रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस फैसले पर चार हफ्तों में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है कि कई राज्य सरकारें केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही थी।
जम्मू कश्मीर में सभी प्रतिबंधित सोशल मीडिया साइट्स से प्रतिबंध हटा लिया गया है लेकिन सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए प्रशासन ने सोशल मीडिया को बैन कर रखा है। लगता है सहारनपुर के हालात जम्मू कश्मीर से भी बदतर हो गए हैं।
सरकार ने ‘2008 धूम्रपान निषेध’ नियम को लेकर थोड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों से हुक्का प्रेमियों को थोड़ी निशाना जरुर मिलेगी। सरकार ने 2008 के नियमों में संशोधन करते हुए सार्वजनिक स्थलों के अलावा स्मोकिंग जोन में भी हुक्का पीने पर रोक लगा दिया है।
पिछले दिनों केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसके तहत गाय, बैल, सांड, बधिया बैल, बछड़े, बछिया, भैंस और ऊंट की मांस के लिए खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगाई गई है। इस पर कई राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है।
देशभर के पशु बाजारों में मवेशियों की खरीद या बिक्री पर केंद्र सरकार के रोक के फैसले पर केरल सरकार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि वह इस मसले पर पीएमओ को खत लिख सकते हैं।