चार टेस्ट मैचों की सीरीज के मोहाली में चल रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 108 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।
ट्वेंटी-20 और वनडे क्रिकेट शृंखला में हार के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की शृंखला में स्पिन का जाल बुनकर वापसी करने के इरादे से उतरेगी। वनडे और टी20 शृंखलाओं में भारत को घरेलू मैदान पर खेलने का कोई फायदा नहीं मिला जबकि दक्षिण अफ्रीका ने हालात के अनुकूल खुद को बखूबी ढालकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि सरकार कार्पोरेट कर घटाकर 25 प्रतिशत करने की योजना के तहत अगले कुछ दिनों में कर छूटें खत्म करने का खाका पेश करेगी। इसके पहले चरण की घोषणा बजट में होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज एेतिहासिक 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चरण में आज 49 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। शुरुआत में कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें मिली हैं लेकिन मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाईनें लगनी शुरू हो गई थीं। शाम तक करीब 57 फीसदी मतदान होने की खबर है।
भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ इशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दौरान लगातार विरोधी खिलाडि़यों से उलझने के कारण आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। इशांत अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में पांच नवंबर से होने वाले भारत के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन आज बारिश के कारण दो सत्र से अधिक का खेल नहीं हो सका जबकि भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 50 रन बनाए हैं।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और विधायक मनोज तिवारी ने धारचुला आधार शिविर से वार्षिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज रवाना किया।
बड़े-बड़े दावों और उम्मीदों के साथ सत्ता में आई मोदी और केजरीवाल की सरकार के लिए आज अपनी-अपनी कामयाबी गिनाने का दिन है। मोदी मथुरा में रैली कर अपनी उपलब्धियां गिनाएंगे तो केजरीवाल ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जनसभा बुलाई है।
अपने एक साल के काम का हिसाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने काहा कि जिन्होंने देश को लूटा है, जिनके बुरे दिन आए हैं, वही हल्ला कर रहे हैं। उनकी सरकार ने 365 दिनों में इतने काम किए हैं कि गिनाने जाएं तो 365 घंटे भी कम पड़ जाएंगे।