संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली भारतीय मूल का होने को लेकर गर्व महसूस किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी समाजवादी पार्टी ने अपना हौसला नहीं छोड़ा है। समीक्षा और मंथन के दौर से गुजर रही समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले अपना स्लोगन बदलने का फैसला किया है। यह नया नारा है, ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से’।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि आदित्यनाथ योगी भले ही उनसे उम्र में बडे हैं लेकिन काम में बहुत पीछे हैं। सपा मुखिया अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, योगी जी (उत्तर प्र्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) हमसे एक साल बडे हैं। हम कहते हैं कि आप उम्र में भले ही बडे होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं।
आस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि भारत को मेहमान टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज गंवाने का डर है और इसी कारण से वह विपक्षी टीम के क्रिकेटरों के खिलाफ लगातार शाब्दिक हमले कर रहा है।
5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद मायावती और अरविंद केजरीवाल ईवीएम के इस्तेमाल पर भड़के हुए हैं। मायावती ने यूपी और केजरीवाल ने पंजाब में अपनी-अपनी पार्टियों की हार का जिम्मा ईवीएम के ऊपर डालते हुए मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया कैंपेन चलाने वाली गुरमेहर कौर ने अब खुद को इस कैंपेन से अलग कर लिया है। आज सुबह गुरमेहर ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
ट्रंप प्रशासन के लिए नौसेना मंत्री के रूप में नामित किए गए फिलिप बिल्डन ने अपने आर्थिक हितों में मुश्किलों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। बिल्डन से पहले नामित किए गए कुछ अन्य लोग भी अपने नाम वापस ले चुके हैं।
वर्षों से टाटा समूह से जुड़े एन. चंद्रशेखर ने आज समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि वह समूह को सभी कारोबारी क्षेत्रों में सबसे आगे रखेंगे।
भाजपा चुनाव जीतने के लिए मीडिया को तहेदिल से खुश कर रही है। जीत के लिए उसने भरपूर विज्ञापन दिया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों के लिए टीवी, रेडियो और प्रिंट मीडिया में कैंपेन चलाने के मामले में उसने सबको पीछे छोड़ दिया है। टीएएम मीडिया रिसर्च की इकाई ऐडेक्स इंडिया से मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर से लेकर 4 फरवरी 2017 तक तीन माध्यमों पर तीनों राज्यों के लिए सभी राजनीतिक विज्ञापनों में भाजपा का हिस्सा 59% रहा।