
दो सौ प्राचीन कलाकृतियां अमेरिका ने लौटाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के पहले दिन भारत को अनूठा उपहार मिला है। अरसे से तस्करी कर ले जाई गई दो सौ से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां अमेरिका ने भारत को लौटा दीं। इनमें से कुछ कलाकृतियां दो हजार साल पुरानी हैं। इन सभी की कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर आंकी गई है।