तालिबानी आतंकवादियों ने पूर्वी अफगान प्रांत गजनी के मुख्य कारागार पर हमला कर कई पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी और सैकड़ों कैदियों को वहां से मुक्त करा लिया।
यूपी के बदायूं में एक सपा नेता के बेटे के खिलाफ दो साथियों के साथ मिलकर दलित किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है।
चार्ल्स शोभराज और फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा की तर्ज पर दो कैदी तिहाड़ की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने में कामयाब रहे। इनमें एक को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि दूसरा फरार है। तिहाड़ में सेंध लगने की घटना से दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय में हड़कंप मच गया है।
एचएसबीसी की जिनेवा शाखा में खातों की जानकारी छिपाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे के पुत्र और बहू को आज दिल्ली की एक अदालत में पेश होना पड़ा। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।
व्यापम घोटाले के एक आरोपी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। यह आरोपी मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव के बेटे शैलेष यादव हैं। जिन्हें बुधवार को संदिग्ध हालात में लखनऊ स्थित अपने घर में मृत पाया गया।