Advertisement

Search Result : "फिल्म उत्सव"

रजत कपूर की पहली फिल्म का प्रदर्शन

रजत कपूर की पहली फिल्म का प्रदर्शन

अच्छी फिल्मों का जादू हमेशा बरकरार रहता है। कुछ फिल्में बनती हैं और दर्शकों तक पहुंच नहीं पातीं। ऐसी अच्छी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया है, दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले द मास्टर्स ने।
राजपथ पर धूमधाम से मना गणतंत्र का उत्सव

राजपथ पर धूमधाम से मना गणतंत्र का उत्सव

सेना के तीनों अंगों के जवानों की शानदार पगड़‍ियां, उजले रौबदार चेहरे, शौर्य से चमकती आंखें और बैंड की धुन पर एक साथ उठते बढ़ते संतुलित कदम आज हल्‍के कोहरे की चादर से लिपटे भव्य राजपथ पर देश के गणतंत्र का 67वां उत्सव मनाने उतरे। इस दौरान देश की सैन्य, सांस्कृतिक और लोक विरासत को भी पूरी सजधज के साथ पेश किया गया।
बॉलीवुड में कोई असहिष्णुता नहीं : काजोल

बॉलीवुड में कोई असहिष्णुता नहीं : काजोल

भारत में असहिष्णुता पर चल रही बहस को महत्व नहीं देते हुए अदाकारा काजोल ने आज कहा कि बॉलीवुड में ऐसी कोई विभाजन रेखा नहीं है। जयपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन काजोल ने कहा, हमारा उद्योग समाज में जो चल रहा होता है उसे हमेशा दर्शाता रहेगा। बॉलीवुड में कोई विभाजन रेखा नहीं हैं, ना ही जाति, नस्ल है और न ही असहिष्णुता। काजोल के करीबी दोस्त फिल्मकार करण जौहर ने उत्सव के उद्घाटन दिवस पर यह कहकर कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी सबसे बड़ा मजाक है, तूफान ला दिया। हाल के महीनों में, अभिनेता शाहरूख खान और आमिर खान देश में बढ़ती असहिष्णुता के बारे में बोलकर विवादों में आ चुके हैं।
मुझे फिल्म उद्योग पर गर्व हैः कीकू शारदा

मुझे फिल्म उद्योग पर गर्व हैः कीकू शारदा

अपनी गिरफ्तारी के दौरान अपने सहकर्मियों से मिले समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए हास्य अभिनेता कीकू शारदा ने आज कहा कि उन्हें फिल्मो उद्योग पर गर्व है। गौरतलब है कि बीते दिनों कीकू शारदा को हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की नकल उतारने पर गिरफ्तार कर लिया था।
शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

बॉलीवुड जगत की कुछ बेहतरीन जोड़ियों में से एक, अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना की 15 साल पुरानी शादी अब टूट चुकी है। फरहान अख्तर और पत्नी अधुना ने एक साझा बयान जारी कर अपने अलगाव की घोषणा की है।
फिल्म फेलिसिटेशन ऑफिस खोलेगी सरकार

फिल्म फेलिसिटेशन ऑफिस खोलेगी सरकार

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कलाकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने की सुविधा मुहैया कराने के लिए यहां फिल्म फेलिसिटेशन ऑफिस खोलने का फैसला किया है।
खिड़कियां थिएटर उत्सव

खिड़कियां थिएटर उत्सव

मुंबई में खिड़कियां थिएटर उत्सव की धूम रहती है। रंगमंच के कलाकारों के साथ बॉलीवुड के सितारे में इसमें शामिल होना गर्व समझते हैं।
70 साल के कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी पूजा नाखुश

70 साल के कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी पूजा नाखुश

मशहूर अभिनेता कबीर बेदी चौथी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरिष्ठ अभिनेता ने ब्रिटेन में जन्मी परवीन दुसाज से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके बेदी की यह चौथी शादी है। बेदी की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी नाखुश बताई जा रही हैं।
हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे काफी बुलंद चल रहे हैं। हाल ही में शुरू हुए अमेरिकी टीवी सीरिज क्वांटिको में अपनी भूमिका के लिए सराहना हासिल करने वाली प्रियंका अब जल्द ही 1990 के दशक में आई लोकप्रिय टीवी सीरिज बेवाच के फिल्म संस्करण में नजर आएंगी।