Advertisement

Search Result : "बंगाल हिंसा"

आतंकी वानी की मौत के बाद कश्मीर में हिंसा, आठ मारे गए

आतंकी वानी की मौत के बाद कश्मीर में हिंसा, आठ मारे गए

हिजबुल मुजाहिद्दीन के टाप कमांडर बुरहान वानी की कूकरनाग के पास मुठभेड़ में मौत के विरोध में कश्मीर में शनिवार को हिंसा भड़क गई। कुलगाम में भीड़ ने पुलिस चौकियों, सुरक्षा बलों और भाजपा कार्यालय पर हमला बोला। कुल आठ लोग मारे गए हैं। यहां पुलिस फायरिंग में तीन प्रदर्शनकारी मारे गए और एक की भागते हुए नदी में डूबने से मौत हो गई। घायल चार अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने तीन थाने जला डाले। घाटी के इलाकों में कफ़र्यू लगा दिया गया। ट्रेन, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ऐहतियातन बंद कर दी गई है। प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा रोक दी है।
एक्सक्लूसिव : भारत में घुसपैठ कर छिपने की कोशिश में ढाका हमले के 11 साजिशकर्ता

एक्सक्लूसिव : भारत में घुसपैठ कर छिपने की कोशिश में ढाका हमले के 11 साजिशकर्ता

बांग्लादेश से सटे भारतीय इलाकों में सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत के सीमावर्ती गांवों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ढाका के कैफे पर आतंकी हमले के बाद साजिशकर्ताओं में से कई के भारत भागकर आने और यहां छुपने की आशंका जताई जा रही है। असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल की पुलिस और सीमा सुरक्षा बल का संयुक्त अभियान एवं रिवर पेट्रोलिंग सरहदी इलाकों में शुरू किया गया है। मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में भी सतर्कता जारी की गई है।
पश्‍िचम बंगाल में महिला ने खुदकुशी की, बचाने गए तीन लोग भी जिंदा जल मरे

पश्‍िचम बंगाल में महिला ने खुदकुशी की, बचाने गए तीन लोग भी जिंदा जल मरे

पश्चिम बंगाल में पारिवारिक कलह की वजह से आग लगाकर एक म‍हिला ने खुदकुशी की। साथ ही उसे बचाने गए तीन लोगों की भी जलकर मौत हो गई। राज्‍य के नादिया में यह हादसा हुआ।
अपने भूले मगर तेंदुलकर ने सुनी इनकी फरियाद

अपने भूले मगर तेंदुलकर ने सुनी इनकी फरियाद

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान हैं और पश्चिम बंगाल के एक आदिवासी गांव के लिए भी राज्यसभा सांसद तेंदुलकर फरिश्ता ही साबित हुए जिन्होंने 51 साल पुराने उपेक्षित स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने में मदद की है।
इधर भी कोई ध्‍यान दे, देश में 72,000 कटे होंठ और तालु कर रहे सर्जरी का इंतजार

इधर भी कोई ध्‍यान दे, देश में 72,000 कटे होंठ और तालु कर रहे सर्जरी का इंतजार

भारत में कटे होंठ और तालु के 72,000 से अधिक एेसे मामले हैं, जिनका अब तक उपचार नहीं हो सका है। इस विषय में अध्ययन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं ने स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रयास करने के सुझाव दिये हैं। खराब पोषण और प्रसव पूर्व देखरेख की कमी के कारण निम्न और मध्यम आय वाले देशों में नवजात बच्चों में कटे होंठ और तालु के मामले देखने को मिलते हैं।
कल तक रामवृक्ष के साथ थे आज कहते हैं कि नहीं जानते

कल तक रामवृक्ष के साथ थे आज कहते हैं कि नहीं जानते

मथुरा के जवाहर बाग पर दो साल से सत्याग्रह के नाम पर कब्जा जमाने वाले रामवृक्ष यादव का जब असली चेहरा सामने आया तो उसके साथ रहने वाले भी अब कहते हैं कि नहीं जानते।
अमित शाह का सपा पर हमला :  बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

अमित शाह का सपा पर हमला : बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर सीधे तौर पर हमला बोला है। उन्‍हाेंने कहा कि राज्य में एक नहीं बल्कि छह मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद यहां प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा सीएम अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचाओं की तरफ था। अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रणकारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
त्रिपुरा मेंं कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित सात विधायक टीएमसी में जाएंगेे

त्रिपुरा मेंं कांग्रेस के पूर्व मुख्‍यमंत्री सहित सात विधायक टीएमसी में जाएंगेे

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री समीर रंजन बर्मन और छह अंसतुष्ट कांग्रेस विधायक अगले माह रमजान समाप्त होने पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे। इनमें बर्मन के विधायक पुत्र सुदीप शामिल हैं।
जानिए, जवाहर बाग जाने से क्यों रोकी गईं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी

जानिए, जवाहर बाग जाने से क्यों रोकी गईं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस एवं अतिक्रमणकारियों की झड़प वाले जवाहर बाग में स्थिति का जायजा लेने के इरादे से शनिवार सुबह यहां पहुंची सांसद हेमामालिनी को पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया।
मथुरा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर गोलीबारी, एसपी सिटी समेत 21 की माैैत

मथुरा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर गोलीबारी, एसपी सिटी समेत 21 की माैैत

उत्तर प्रदेश के मथुरा में अतिक्रमणरोधी एक अभियान के दौरान हुई हिंसा में शहर पुलिस अधीक्षक तथा एक थाना प्रभारी सहित 21 लोगों की मौत हो गई। हिंसा और गोलीबारी में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में 19 अतिक्रमणकारियों की भी मौत हुई है।