Advertisement

Search Result : "बनाया नया मंच"

मोदी बोले, भारत वृद्धि का नया इंजन, आर्थिक विकास में योगदान देने को तैयार

मोदी बोले, भारत वृद्धि का नया इंजन, आर्थिक विकास में योगदान देने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित देशों से भारत जैसे देशों की वस्तु एवं सेवाओं के लिए बाजार खोलने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 'वृद्धि के एक नए इंजन' के रूप में वैश्विक आर्थिक विकास में योगदान करने को तैयार है। पीएम अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सालाना समारोह को संबोधित कर रहे थे।
नया यू ट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं ड्वेन जॉनसन

नया यू ट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं ड्वेन जॉनसन

ड्वेन जॉनसन और डैनी गारसिया के सह निर्माण में बनी सेवन बक्स प्रोडक्शन्स कंपनी इस साल गर्मी में स्टूडियो 71 के साथ भागीदारी करके एक नया यू ट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है।
स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को आकर्षक बनाया जाएगा, नियमों में मिलेगी ढील

स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को आकर्षक बनाया जाएगा, नियमों में मिलेगी ढील

पूंजी बाजार नियामक सेबी की स्टार्ट-अप सूचीबद्धता प्लेटफार्म को अधिक आकर्षक बनाने के लिये अगले महीने तक नियमों में ढील देने की योजना है। इसका मकसद इस क्षेत्र को कोष जुटाने के लिए उपयोगी बनाने में मदद करना है। साथ ही उनके विदेशी निवेशकों सहित मौजूदा निवेशकों को आसानी से बाहर निकलने का मौका उपलब्ध कराना है।
वैवाहिक वेबसाइटों को करना होगा अपने उपयोगकर्ताओं का सत्यापन

वैवाहिक वेबसाइटों को करना होगा अपने उपयोगकर्ताओं का सत्यापन

वैवाहिक वेबसाइटों के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने आज एक अहम फैसला करते हुए ऐसी वेबसाइटों को पहचान पत्रों और पते के सबूतों से उपयोगकर्ताओं का सत्यापन करने के लिए कहा है। साथ ही सरकार ने नए नियमों में वेबसाइटों से कहा है कि वह अश्लील सामग्री डालने पर रोक लगाएं और साइटों को डेटिंग का मंच न बनने दें।
ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं मेंं शुमार ओम पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि राहुल प्रधानमंत्री के पद के लायक नहीं हैंं। हम मूर्ख हैं क्या? कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी इतने अनुभवी और बड़े नेता हैं। वे इतने वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं। आपका बेटा प्रधानमंत्री बन सके, इसलिए आपने उन्हें प्रेसिडेंट बनवा दिया।'
ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने लिए भाजपा ने शुक्ला को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

ब्राह्मण मतदाताओं को लुभाने लिए भाजपा ने शुक्ला को बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की ईकाई के उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल को पार्टी की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। शुक्ला गोरखपुर शहर से चार बार विधायक रहे और प्रदेश सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही पार्टी ने विधान परिषद के दो उम्मीदवार भी घोषित किए हैं।
ममता का शपथ, सीडी कांड के सभी आरोपियों को मंत्री बनाया

ममता का शपथ, सीडी कांड के सभी आरोपियों को मंत्री बनाया

देश-विदेश की राजनीतिक हस्तियों के जमावड़े के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके 41 मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने शपथ ली। कोलकाता के राजपथ- रेड रोड पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए वृहद आयोजन किया गया था। ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट में उन सभी को शामिल किया है, जिन पर चुनाव के दौरान नारद टेपकांड में घूस लेने के आरोप लगे थे। इनके अलावा कई ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं।
मंसूर की मौत से सकते में आए अफगान तालिबान ने चुना नया नेता

मंसूर की मौत से सकते में आए अफगान तालिबान ने चुना नया नेता

अफगान तालिबान ने अपने पूर्व नेता मुल्ला अख्तर मंसूर की अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की पुष्टि करते हुए बुधवार को समूह के नए नेता के नाम की घोषणा कर दी। आतंकवादी समूह ने हैबतुल्ला अखुंदजादा को अपना नया नेता नियुक्त किया है।
बाबा रामदेव का नया अवतार

बाबा रामदेव का नया अवतार

टीवी की दुनिया में बाबा रामदेव इस दफा अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस दफा पतंजलि, टीवी पर एक ऐसा रिएलिटी शो ला रहा है जो अपने आप में अलग होगा। यह डांस या फिल्मी गीतों की बजाय भजन पर आधारित होगा।
ई कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण में एफडीआई के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच

ई कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण में एफडीआई के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच

कुछ आर्थिक निर्णयों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंच ने ई-कॉमर्स, खाद्य प्रसंस्करण और विपणन क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का विरोध करने का निर्णय किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement