Advertisement

Search Result : "बसपा प्रमुख"

बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

बसपा के 100 उम्मीदवारों में 36 मुस्लिम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम-ब्रामण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी :बसपा: ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नाम का एेलान कर दिया।
धोनी का फैसला सही समय पर क्योंकि विराट है तैयार : चयन समिति प्रमुख

धोनी का फैसला सही समय पर क्योंकि विराट है तैयार : चयन समिति प्रमुख

राष्‍ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के फैसले को सही समय पर लिया गया फैसला करार देते हुए संकेत दिया कि विराट कोहली को कमान सौंपी जायेगी।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि धोनी 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के लिये टीम में रहेंगे और उनके भीतर अभी क्रिकेट बाकी है।
उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 11 फरवरी से लेकर आठ मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा। वहीं, पंजाब और गोवा में एक ही दिन चार फरवरी को मतदान होगा तथा उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में चार और आठ मार्च को मतदान होगा। इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को होगी।
चुनाव आयोग सरकार को एक फरवरी को बजट पेश करने से रोके – मायावती

चुनाव आयोग सरकार को एक फरवरी को बजट पेश करने से रोके – मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लडेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए केन्द्र सरकार को निर्देशित किया जाए कि वह एक फरवरी को आम बजट पेश न करे।
लगता है मोदी स्वीकार कर चुके हैं हार : मायावती

लगता है मोदी स्वीकार कर चुके हैं हार : मायावती

बसपा पर जातिवादी पार्टी होने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार स्वीकार चुके हैं और इसीलिए वह कह रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनाव पार्टी की जीत या हार का मुद्दा नहीं है।
अन्नाद्रमुक ने चिन्नम्मा शशिकला को बनाया पार्टी प्रमुख

अन्नाद्रमुक ने चिन्नम्मा शशिकला को बनाया पार्टी प्रमुख

दिवंगत जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को अन्नाद्रमुक की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पार्टी की शीर्ष निर्णायक इकाई द्वारा इस संदर्भ में सर्वसम्मति के साथ एक प्रस्ताव पारित करने पर हुई है। यह प्रस्ताव चेन्‍नई में आयोेजित जनरल काउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति के साथ स्वीकार किया गया। पार्टी की महासचिव और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद से यह पद खाली था।
सैन्य प्रमुख की न‌ियुक्त‌ि सरकार का ‌‌‌व‌िशेषाध‌िकार

सैन्य प्रमुख की न‌ियुक्त‌ि सरकार का ‌‌‌व‌िशेषाध‌िकार

इसमें कोई शक नहीं है कि सेना प्रमुख या सेना के किसी भी अंग के प्रमुख की नियुक्ति करना सरकार का विशेषाधिकार है। ऐसे में लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत की नियुक्ति पर इतना शोर-शराबा क्यों मचाया जा रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब किसी की वरिष्ठता को नकार कर दूसरे को सेना प्रमुख बनाया गया हो। इससे पूर्व 1983 में जनरल एएस वैद्य को सेना प्रमुख बनाया गया था जबकि ले. जनरल उनसे वरिष्ठ थे।
बसपा पर वित्तीय धांधली का आरोप भाजपा की घिनौनी साजिश : मायावती

बसपा पर वित्तीय धांधली का आरोप भाजपा की घिनौनी साजिश : मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने देश में नोटबंदी के बाद अपने भाई और बसपा के खाते में 100 करोड़ से ज्यादा रुपये जमा किये जाने सम्बन्धी खबरों को उनकी छवि खराब करने की केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा की साजिश करार देते हुए दावा किया कि नोटबंदी के कारण बौखलाये भगवा दल की इस घिनौनी हरकत से बसपा को ही राजनीतिक फायदा होगा।
नोटबंदी के बाद खाते में आए104 करोड़, आज सफाई देंगी माया

नोटबंदी के बाद खाते में आए104 करोड़, आज सफाई देंगी माया

बसपा के एक खाते में नोटबंदी के बाद 104.36 करोड़ रुपये नकद जमा करने की बात सामने आने के बाद पार्टी सुप्रीमों मायावती संकट में हैं। हालांकि आज 12 बजे उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की घोषणा की है और उम्मीद जताई जारही है कि वो इस रकम के बारे में कुछ सफाई दे सकती हैं।
दलित की बेटी होना भ्रष्टाचार के लिए लाइसेंस नहीं: पासवान

दलित की बेटी होना भ्रष्टाचार के लिए लाइसेंस नहीं: पासवान

बसपा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को दलित से जोड़ने के लिए मायावती की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज कहा कि उनका दलित होना उन्हें भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का लाइसेंस नहीं देता है और उन्हें कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement