एनडीए कोविंद की बड़ी जीत तय करने के लिए विपक्ष के वोटों में सेंध लगाने की रणनीति बना रहा है। इस सिलसिले में शाम को एक अहम बैठक भी होगी जिसमें जीत के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा।
जम्मू कश्मीर हाई वे पर रामबन के पास अमरनाथ यात्रियों की एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस जम्मू से पहलगाम जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्रई राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले परिवारों के साथ हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सात साल बाद फिल्म 'जग्गा जासूस' में एक साथ नजर आए हैं। पहले दिन 8.57 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि 'सरकार गणित का ट्यूटर ढूंढ रही है। कृपया जल्द से जल्द पीएमओ में अप्लाई करें।'
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। लालू ने कहा भाजपा के लोग नीतीश कुमार को सपने दिखा रहे हैं।