Advertisement

Search Result : "बॉलीवुड की खबर"

सलमान बने मामा

सलमान बने मामा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर बेटे ने जन्म लिया है। अर्पिता ने आयुष शर्मा के साथ 2014 में शादी की थी। यह उनकी पहली संतान है।
अपने नए शो पर पीएम मोदी को बुलाना चाहते हैं कपिल शर्मा

अपने नए शो पर पीएम मोदी को बुलाना चाहते हैं कपिल शर्मा

अपने मशहूर टीवी शो में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की दिग्गज हस्तियों को बुला चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा अब नेताओं को अपने शो पर मेहमान के तौर पर बुलाना चाहते हैं। इसी क्रम में उनकी एक बड़ी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर बुलाने की है क्योंकि कपिल को उनकी कहानी प्रेरणादायी लगती है।
समीक्षा – बॉलीवुड डायरीज

समीक्षा – बॉलीवुड डायरीज

सफलता की मिसालें होती हैं और असफलता की कहानियां। इन कहानियों से कभी जोश आता है तो कभी निराशा। के डी सत्यम ने अपने निर्देशन में बॉलीवुड डायरीज में ऐसी ही तीन कहानी नहीं तीन दीवानों को जगह दी है।
राष्ट्रपति ओलांद के लंच समारोह में ऐश्वर्या राय

राष्ट्रपति ओलांद के लंच समारोह में ऐश्वर्या राय

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के सम्‍मान में आयोजित लंच में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इनमें सबसे खास रही अभिनेत्री एेश्‍वर्या राय की मौजूदगी।
बॉलीवुड में कोई असहिष्णुता नहीं : काजोल

बॉलीवुड में कोई असहिष्णुता नहीं : काजोल

भारत में असहिष्णुता पर चल रही बहस को महत्व नहीं देते हुए अदाकारा काजोल ने आज कहा कि बॉलीवुड में ऐसी कोई विभाजन रेखा नहीं है। जयपुर साहित्य उत्सव के तीसरे दिन काजोल ने कहा, हमारा उद्योग समाज में जो चल रहा होता है उसे हमेशा दर्शाता रहेगा। बॉलीवुड में कोई विभाजन रेखा नहीं हैं, ना ही जाति, नस्ल है और न ही असहिष्णुता। काजोल के करीबी दोस्त फिल्मकार करण जौहर ने उत्सव के उद्घाटन दिवस पर यह कहकर कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी सबसे बड़ा मजाक है, तूफान ला दिया। हाल के महीनों में, अभिनेता शाहरूख खान और आमिर खान देश में बढ़ती असहिष्णुता के बारे में बोलकर विवादों में आ चुके हैं।
शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

शादी के 15 साल बाद पत्नी अधुना से अलग हुए फरहान अख्तर

बॉलीवुड जगत की कुछ बेहतरीन जोड़ियों में से एक, अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना की 15 साल पुरानी शादी अब टूट चुकी है। फरहान अख्तर और पत्नी अधुना ने एक साझा बयान जारी कर अपने अलगाव की घोषणा की है।
70 साल के कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी पूजा नाखुश

70 साल के कबीर बेदी ने रचाई चौथी शादी, बेटी पूजा नाखुश

मशहूर अभिनेता कबीर बेदी चौथी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। वरिष्ठ अभिनेता ने ब्रिटेन में जन्मी परवीन दुसाज से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके बेदी की यह चौथी शादी है। बेदी की चौथी शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी नाखुश बताई जा रही हैं।
हिंदी की छोड़िए, खबर की सुध नहीं

हिंदी की छोड़िए, खबर की सुध नहीं

अखबारों की छोटी सी खबर से आम जनता को पता चला कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस होता है। हिंदी के प्रति प्रतिबद्ध सरकार में केवल विदेश मंत्रालय ने एक आयोजन किया।
सेना के 'दिल्‍ली कूच' की खबर को सही बता घिरे मनीष तिवारी

सेना के 'दिल्‍ली कूच' की खबर को सही बता घिरे मनीष तिवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी ने वर्ष 2012 में सेना की दो टुकड़‍ियों के दिल्‍ली कूच करने की खबर को सच बताकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, इस मुद्दे पर वह अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ते जा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन घायल

अमिताभ बच्चन घायल

मेगास्टार अमिताभ बच्चन को उनकी आने वाली फिल्म ‘टीन’ की शूटिंग के दौरान पसलियों में चोट लग गई। हालांकि उन्होंने अपने प्रशंसकों को चिंता नहीं करने को कहा है। 73 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि कल रात उन्हें चोट लग गई और वह दर्द निवारक दवाए ले रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement