Advertisement

Search Result : "भाजपा और सपा"

मौर्य ने बनाई उप्र भाजपा की चुनाव समिति

मौर्य ने बनाई उप्र भाजपा की चुनाव समिति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 27 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आज बताया कि प्रदेश चुनाव समिति में राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश माथुर, शिव प्रकाश, कलराज मिश्र, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं।
कांग्रेस का आरोप भाजपा सोशल मीडिया का कर रही दुरुपयोग

कांग्रेस का आरोप भाजपा सोशल मीडिया का कर रही दुरुपयोग

सोशल मिडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों द्वारा की जा रही टिप्पणी पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल और अजॉय कुमार ने दस्तावेजों के साथ बताया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वालों पर उनके समर्थक भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी करने पर अचानक उनके बचाव में एक साथ टिप्पणियां तो होती ही है साथ ही ऐसी भाषा का प्रयोग होता है कि पढ़ने वाला शर्मा जाए।
उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

उप्र में 11 फरवरी से आठ मार्च तक सात चरणों में होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 11 फरवरी से लेकर आठ मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा। वहीं, पंजाब और गोवा में एक ही दिन चार फरवरी को मतदान होगा तथा उत्तराखंड में 15 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में चार और आठ मार्च को मतदान होगा। इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 मार्च को होगी।
सपा में कलह के बाद भी भाजपा को यूपी का सिंहासन मिलना मुश्किल

सपा में कलह के बाद भी भाजपा को यूपी का सिंहासन मिलना मुश्किल

यूपी असेंबली इलेक्शन-2017 के लिए सीएसडीएस और एबीपी न्यूज ने ओपियन पोल जारी किया है। नोटबंदी और सपा में झगड़े के दौरान 5 से 17 दिसंबर के बीच 65 विधानसभा क्षेत्रों में 5000 से ज्यादा लोगों से राय ली गई। इसके मुताबिक सपा में कलह के बाद भी यूपी में भाजपा के जीतने के आसार कम ही है। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का जनता के बीच दबदबा बरकरार है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के घर पर हमला

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के घर पर हमला

कोलकाता में भाजपा के पार्टी मुख्यालय पर कल तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमले के कुछ ही घंटों बाद हुगली जिले में स्थित पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव कृष्णा भट्टाचार्य के घर पर बीती रात बमों से हमला किया गया।
भाजपा सांसद हेगड़े ने डाॅक्टरों के साथ मारपीट की

भाजपा सांसद हेगड़े ने डाॅक्टरों के साथ मारपीट की

कर्नाटक के सिरसी मेंं एक निजी अस्पताल में दो डाॅक्टरों एवं अन्य कर्मी के साथ कथित मारपीट को लेकर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े विवाद में फंस गए हैं। हेगड़े के अनुसार ये लोग उनकी बीमार मां पर उचित ध्यान नहीं दे रहे थे।
तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार, ममता देंगी धरना

सीबीआई ने कथित रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को गिरफ्तार किया। एक हफ्ते के अंदर यह पार्टी के दूसरे नेता की गिरफ्तारी है। बंदोपाध्याय करीब ग्यारह बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे। उनसे चार घंटे से अधिक देर तक सघन पूछताछ की गयी। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पहले सीबीआई ने तीन बार समन जारी किया था।
भाजपा सांसद के बोल, 10 दिन में हत्‍यारों को नहीं पकड़ा तो हम जिले को जला डालेंगे

भाजपा सांसद के बोल, 10 दिन में हत्‍यारों को नहीं पकड़ा तो हम जिले को जला डालेंगे

दक्षिण कन्‍नड़ से भाजपा सांसद नलिन कटील ने कहा हैै कि अगर उनकी पार्टी के नेता के बेटे कार्तिक के हत्यारों को दस दिन के भीतर नहीं पकड़ा गया तो दक्षिण कन्‍नड़ को आग के हवाले कर दिया जाएगा।
भाजपा ने कभी नहीं की धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति: राजनाथ

भाजपा ने कभी नहीं की धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति: राजनाथ

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भाजपा ने कभी धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं की और न ही करेगी तथा तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों को सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के आलोक में सावधान हो जाने की जरूरत है कि उम्मीदवारों को धर्म, जाति और संप्रदाय के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement