Advertisement

Search Result : "मां से मिला"

ब्रिटेन के तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

ब्रिटेन के तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने वाली जूरी ने आज भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी। जूरी ने तीन ब्रिटिश वैज्ञानिकों, डेविड थौलेस, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज को इस साल भौतिकी के नोबल पुरस्कार के लिए चुना है।
सलमान को मिला योगी का साथ, पाक कलाकारों के लिए ओमपुरी भी उतरे

सलमान को मिला योगी का साथ, पाक कलाकारों के लिए ओमपुरी भी उतरे

पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन कर निशाने पर आये अभिनेता सलमान खान को भाजपा के तेज तर्रार नेता योगी आदित्यनाथ का समर्थन मिला है। योगी ने कहा कि लडाई आतंकवाद के खिलाफ है, कला संस्कृति के खिलाफ नहीं। इधर आतंकवाद के नाम पर मुंबई से पाक कलाकारों को पाकिस्‍तान भेजने के मसले पर कलाकार ओमपुरी ने विरोध व्‍यक्‍त किया है।
साक्षी के कोच को अभी तक नहीं मिला है पुरस्कार

साक्षी के कोच को अभी तक नहीं मिला है पुरस्कार

भारत की महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम के कोच कुलदीप मलिक ने भले ही रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक की सफलता में अहम भूमिका अदा की हो लेकिन उन्हें अभी तक कोई नकद पुरस्कार या सम्मान नहीं मिला है। साक्षी के साथ रियो खेलों से लौटने के बाद हरियाणा सरकार ने उन्हें बहादुरगढ़ में सम्मान समारोह में 10 लाख रूपये के चेक की एक फोटोकॉपी भेंट की थी लेकिन एक महीने बाद साई कोच को अभी तक असली चेक नहीं मिला है।
नरेन्द्र मोदी ने अपने 66वें जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लिया

नरेन्द्र मोदी ने अपने 66वें जन्मदिन पर मां का आशीर्वाद लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा से मुलाकात की और अपने 66वें जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लिया। उधर, नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई का संदेश भेजा। प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने गांधीनगर में राजभवन में मोदी से व्यक्तिगत मुलाकात करके उन्हें बधाई दी।
गुजरात में मिला नया ब्लड ग्रुप

गुजरात में मिला नया ब्लड ग्रुप

नए एक ब्लड ग्रुप का पता चला है। ए, बी, एबी, और ओ से इतर अब तक ‘बाम्बे ग्रुप’ को दुनिया का विरलतम ब्लड ग्रुप माना जाता था। लेकिन गुजरात के सूरत से चिकित्सकों ने नए एक ब्लड ग्रुप को ढूंढा है। एक व्यक्ति की जांच के दौरान यह जानकारी मिली है। दुनिया में कहीं भी ऐसे किसी ब्लड ग्रुप की नजीर नहीं मिली है। नए इस ब्लड ग्रुप का नाम रखा गया है ‘INRA’।
सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

सिंधू, साक्षी और दीपा के साथ जीतू राय को मिला खेल रत्न पुरस्कार

नारी शक्ति की जयकार का अनूठा नजारा आज राष्ट्रपति भवन में देखने को मिला जब रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, पहलवान साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा। इनके साथ ही निशानेबाज जीतू राय को भी देश का यह सर्वोच्च खेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
महाराष्ट्र: मांसाहारी होने के कारण मनसे पार्षद को नहीं मिला फ्लैट

महाराष्ट्र: मांसाहारी होने के कारण मनसे पार्षद को नहीं मिला फ्लैट

महाराष्ट्र में एक पार्षद को मांसाहारी होने के कारण फ्लैट नहीं देने का मामला सामने आया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पार्षद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि उनके मांसाहारी होने के कारण एक निर्माण कंपनी ने उनको पश्चिमी उपनगर में अपार्टमेंट बेचने से मना कर दिया।
नीलामी फिर विफल, किंगफिशर ब्रांड को नहीं मिला खरीदार

नीलामी फिर विफल, किंगफिशर ब्रांड को नहीं मिला खरीदार

किंगफिशर एयरलाइंस से 9,000 करोड़ रुपये के बकाया का एक हिस्सा वसूलने के लिए एयरलाइंस के ट्रेडमार्क, लोगो और कभी काफी लोकप्रिय रही टैग लाइन, फ्लाई द गुड टाइम्स को नीलाम करने की बैंकों की कोशिश आज एक बार फिर नाकाम हो गई। हालांकि इस बार इसके लिए आरक्षित मूल्य कम करते हुए 330.03 करोड़ रुपये रखा गया था।
कैबिनेट ने दी मंजूरी, किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा होगी

कैबिनेट ने दी मंजूरी, किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा होगी

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को किराए की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें किराये की कोख वाली मां के अधिकारों की रक्षा के प्रावधान किए गए हैं। इस तरह की प्रक्रिया के बच्चों के अभिभावकों को कानूनी मान्यता देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव के अनुसार किराये की कोख मसौदा विधेयक 2016 का लक्ष्‍य किराये की कोख संबंधी प्रक्रिया के नियम को बेहतर करना है।
गली-गली की सफाई मेरी ड्यूटी नहीं, सहयोग नहीं मिला तो पद छोड़ दूंगी : किरण बेदी

गली-गली की सफाई मेरी ड्यूटी नहीं, सहयोग नहीं मिला तो पद छोड़ दूंगी : किरण बेदी

पुडुचेरी में स्वच्छ मिशन में सहयोग न मिलने पर उप-राज्यपाल किरण बेदी ने पद छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैं बतौर उप-राज्‍यपाल यहां पर एक मिशन के तहत आई हूं न की जॉब करने। पुडुचेरी को साफ करने के मिशन में मेरा साथ नहीं दिया गया, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement