आतंकी हमले की धमकी के बाद पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को फ्रांस में यूरो कप का आगाज होगा। फुटबॉल का मिनी वर्ल्ड कहे जाने वाले यूरो कप का उद्घाटन मैच मेजबान फ्रांस और रोमानिया के बीच खेला जाएगा। मुकाबले का आयोजन राजधानी पेरिस से 12 किलोमीटर दूर सेंट डेनिस स्थित "डि फ्रांस" में होगा।
मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय के भर्ती घोटाला मामले में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को भोपाल की एक स्थानीय अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला उस समय का है, जब सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
न जाने बच्चों की कितनी पीढ़ियां 1952 में आई फिल्म जागृति के गाने 'आओ बच्चो, तुम्हें दिखाएं...’ की समधुर धुन सुनकर देश को जाना होगा और शायद भूगोल और इतिहास की किताबों की तुलना में इन गानों के जरिये ज्यादा आसानी से अपने राष्ट्र पर गर्व महसूस किया होगा। ट्रेन यात्रा बच्चों के लिए हमेशा रोमांचक रही है।
मंगलवार को दिल्ली सचिवालय स्थित दिल्ली सरकार के कार्यालय में सीबीआई के छापे पर देश में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। सीबीआई छापे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की कार्रवाई को एक अघोषित आपातकाल करार देते हुए कहा कि केंद्र बदले की भावना से उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।
अपने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को उनकी कथित फर्जी डिग्री के मद्देनजर पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
व्हाइट हाउस को साइनाइड युक्त एक लिफाफा मिला है जिस पर उसी व्यक्ति का पता है जिसने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर मल-मूत्र से भरा एक पैकेट भेजा था।