नोटबंदी का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर काफी ज्यादा प्रतिकूल असर होगा और यह पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यह राय जताई।
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कीरणभेरी बज गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा है कि इन राज्यों में तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में जबकि हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव का पद छोड़ने के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तेजिंदर सिंह सिद्धू को आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मोहाली से आज पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्विटर पर एक दूसरे पर जमकर शब्द बाण छोड़े। इसी कड़ी में सिंह ने आप प्रमुख को पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन में परिवार की राजनीति ही हावी रही जिसमें सीटें राजनीतिक परिवारों की अगली पीढ़ियों को गयीं या वृद्ध नेताओं ने अपने या अपने परिजनों को उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बनाया।
प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व में भारिपा बहुजन महासंघ (बीबीएम) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में बीबीएम का केवल एक विधायक है। राज्य के विदर्भ क्षेत्र में अकोला और वाशिम जिले के बाहर पार्टी की कोई उपस्थिति नहीं है।
भ्रष्टाचार के मामलों में हमारे देश में सजा बहुत कम हो पाती है। जांच एजेंसियों की ओर से दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के हर सौ मामले में सिर्फ 19 मामलों में ही आरोपी को सजा हो पाई है। एक स्वयंसेवी संस्था पिछले 15 सालों के आपराधिक आंकड़ों के सर्वे में इन चौंकाने वाले तथ्यों को लेकर सामने आई है।
पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने काफी जद्दोजहद के बाद 61 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें जालंधर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा हुई है। जालंधर के नौ में से जालंधर केंद्रीय विधानसभा के लिए पार्टी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) राजिंदर बेरी को उम्मीदवार बनाया है। बाकी आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।