Advertisement

Search Result : "मिशन पंजाब"

पंजाब में बदल रहा पैंतरा, नवजौत कौर सिद्धू कांग्रेस में 28 को होंगी शामिल

पंजाब में बदल रहा पैंतरा, नवजौत कौर सिद्धू कांग्रेस में 28 को होंगी शामिल

पंंजाब में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनैतिक दल पैंतरा बदलते जा रहे हैं। नए राजनैतिक समीकरण के तहत नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजौत कौर और आवाज-ए-हिंद पार्टी के नेता प्रगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कौर के इस कदम का स्‍वागत किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धू मुंबई में थे और वह आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं।
पंजाब चुनाव-2017ः टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

पंजाब चुनाव-2017ः टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

उम्मीदवारों के चुनाव के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली मीटिंग बुधवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें कांग्रेस बड़े पैमाने पर रिजर्व सीटों पर फेरबदल कर सकती है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, जनरल सीटों पर ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।
पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पंजाब चुनाव-2017ः आवाज-ए-पंजाब मोर्चा टूटा

पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ मिलकर बनाया गया ‘आवाज़-ए-पंजाब’ मोर्चा उस समय टूट गया जब बैंस बंधुओं ने ‘आप’ से गठबंधन करने का फैसला कर लिया।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
बादल ने एसवाईएल के निर्माण के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

बादल ने एसवाईएल के निर्माण के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज पंजाब विधानसभा में सतलुज यमुना संपर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण के खिलाफ एक प्रस्ताव रखा जबकि विपक्षी कांग्रेसी सदस्यों ने सदन से दूरी बनाए रखी।
वॉर्ड चुनाव नहीं जीत सकने वाला देश का वित्‍त मंत्री है : कीर्ति आजाद

वॉर्ड चुनाव नहीं जीत सकने वाला देश का वित्‍त मंत्री है : कीर्ति आजाद

आंतरिक राजनीति की वजह से भाजपा से निलंबित चल रहे दरभंगा से पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर एक और निशाना साधा है। नोटबंदी के बाद देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत के बीच उन्होंने कहा कि जिसकी वॉर्ड चुनाव जीतने की हैसियत नहीं है, वह देश का वित्त मंत्री बन गया है। कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर यह बात एक ट्वीट का जवाब देते हुए कही।
नोटबंदी पर भाजपा नेता बोलीं, सरकार ने जनता को भिखारी बना दिया

नोटबंदी पर भाजपा नेता बोलीं, सरकार ने जनता को भिखारी बना दिया

देश में बडे़ नोटों को अमान्य करार दिए जाने के बाद बैंकों में आम जनता की सहूलियत के लिए काउंटर बढ़ाने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेत्री ने जालंधर में आज कहा कि बिना तैयारी के ही सरकार ने यह घोषणा कर दी है और सरकार के इस फैसले ने आवाम को भिखारी बना दिया है।
खतरनाक प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए मौत की सजा की तरह: उच्च न्यायालय

खतरनाक प्रदूषण दिल्लीवासियों के लिए मौत की सजा की तरह: उच्च न्यायालय

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पंजाब में सरकार की निष्क्रियता और पराली जलाने के चलन को नरसंहार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि भयानक प्रदूषण स्तर दिल्लीवासियों के लिए वस्तुत: मौत की सजा है जिसकी वजह से उनके जीवन के तीन साल कम किए जा रहे हैं।
सतलुज नहर समझौता निरस्‍ती कानून अवैध, अमरिंदर का लोकसभा से इस्‍तीफा

सतलुज नहर समझौता निरस्‍ती कानून अवैध, अमरिंदर का लोकसभा से इस्‍तीफा

पंजाब को उच्‍चतम न्‍यायालय ने गुरुवार को करारा झटका दिया है। सर्वोच्‍च अदालत ने पंजाब के पड़ोसी राज्यों के साथ सतलुज यमुना संपर्क नहर समझौता निरस्त करने के लिये 2004 में बनाया गया कानून असंवैधानिक करार दे दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है।
कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

कांगो में हुए विस्फोट में 32 भारतीय शांतिरक्षक सैनिक घायल

कांगो रिपब्लिक में हुए एक बम धमाके में भारत के 32 शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इस धमाके में एक स्थानीय बच्चे की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement