Advertisement

Search Result : "मिसाइल हमले"

पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पाकिस्तान के पेशावर में एक सैनिक स्कूल पर किए गए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड उमर मंसूर अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। पेशावर स्थित स्कूल पर वर्ष 2014 में हुए हमले में 140 से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई थी।
उत्तर कोरिया ने मिसाइल रोधी प्रणाली लगाने की योजना पर अमेरिका को दी धमकी

उत्तर कोरिया ने मिसाइल रोधी प्रणाली लगाने की योजना पर अमेरिका को दी धमकी

दक्षिण कोरिया में एक अमेरिकी मिसाइल रोधी प्रणाली तैनात करने की वाशिंगटन और सियोल की घोषणा से नाराज उत्तर कोरिया ने कार्रवाई करने की धमकी दी है। दक्षिण कोरिया में यह तैनाती प्योंग्पांग के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए की जानी है।
हमलों से पहले जांच-कार्रवाई क्यों नहीं? आलोक मेहता

हमलों से पहले जांच-कार्रवाई क्यों नहीं? आलोक मेहता

महाराष्ट्र सरकार ने विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाइक के आतंकवाद समर्थक भाषणों की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप यह है कि पिछले दिनों बांग्लादेश में हुए घृणित आतंकवादी हमले में शामिल एक आतंकवादी जाकिर नाइक से ‘प्रेरित’ होकर ऐसी गतिविधि में शामिल हुआ।
एक्सक्लूसिव : भारत में घुसपैठ कर छिपने की कोशिश में ढाका हमले के 11 साजिशकर्ता

एक्सक्लूसिव : भारत में घुसपैठ कर छिपने की कोशिश में ढाका हमले के 11 साजिशकर्ता

बांग्लादेश से सटे भारतीय इलाकों में सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत के सीमावर्ती गांवों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। ढाका के कैफे पर आतंकी हमले के बाद साजिशकर्ताओं में से कई के भारत भागकर आने और यहां छुपने की आशंका जताई जा रही है। असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल की पुलिस और सीमा सुरक्षा बल का संयुक्त अभियान एवं रिवर पेट्रोलिंग सरहदी इलाकों में शुरू किया गया है। मेघालय, मिजोरम, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में भी सतर्कता जारी की गई है।
बांग्लादेश के गृहमंत्री बोले, हमले में आईएसआईएस नहीं स्‍थानीय संगठन का हाथ

बांग्लादेश के गृहमंत्री बोले, हमले में आईएसआईएस नहीं स्‍थानीय संगठन का हाथ

ढाका हमले में जिन सात आतंकियों ने 20 लोगों की हत्या की वह सभी स्थानीय बांग्लादेशी थे और उनमें से पांच पेशेवर अपराधी भी थे। जिनकी पुलिस को तलाश थी। यह जानकारी पुलिस ने दी है। इसी बीच बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्ज़मान खान का बयान आया है कि इस हमले के पीछे बांग्‍लादेश के आतंकी संगठन है और इस्लामिक स्टेट का इससे कोई लेना देना नहीं है।
ताइवान ने गलती से चीन की ओर दागा सुपरसोनिक मिसाइल

ताइवान ने गलती से चीन की ओर दागा सुपरसोनिक मिसाइल

एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में ताइवान की तरफ से गलती से चीन की ओर एक पोत रोधी सुपरसोनिक मिसाइल दागने का मामला सामने आया है। हालांकि 75 किमी की दूरी तय करने के बाद मिसाइल ताइवान समुद्री क्षेत्र में ही गिर गया। यह घटना चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध किए जाने के बीच सामने आई है।
भारत ने दूसरे दिन भी किया मिसाइल का परीक्षण

भारत ने दूसरे दिन भी किया मिसाइल का परीक्षण

भारत ने शुक्रवार को इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार कर सकने वाली नई मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इससे एक दिन पहले ही ऐसे परीक्षण के दो चरणों को अंजाम दिया गया था।
चांदीपुर में सतह से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

चांदीपुर में सतह से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार करने वाली एक नई मिसाइल का गुरुवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट के पास स्थित रक्षा ठिकाने से किया गया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यम दूरी की मिसाइल :एमआर-एसएएम: भारत और इस्राइल के साझा उपक्रम का एक उत्पाद है। इसे चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सुबह लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर एक मोबाइल लाॅन्चर की मदद से दागा गया। उन्होंने कहा, यह प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा और इसने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए।
आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

आत्मघाती हमले से दहला काबुल, 40 मरे

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल गुरुवार को धमाकों से दहल गई। काबुल के बाहरी हिस्से में हुए विस्फोट में पुलिस के 40 जवानों के मारे जाने की खबर है। कुछ आम लोग भी मारे गए हैं।
एमटीसीआर में शामिल होकर हम मिसाइलों पर चीन और पाक से हुए आगे

एमटीसीआर में शामिल होकर हम मिसाइलों पर चीन और पाक से हुए आगे

भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल हो गया। इसके बाद भारत आधुनिक तकनीक की मिसाइलों के मामले में चीन और पाकिस्‍तान से आगे हो गया हैं। इसके अलावा एनएसजी के लिए भी उसका दावा और मजबूत हुआ है। भारत ने कहा है कि इस समूह में उसका प्रवेश वैश्विक अप्रसार शर्तों को बढ़ाने के लिए परस्पर फायदेमंद होगा।
Advertisement
Advertisement
Advertisement