Advertisement

Search Result : "मीडिया उद्योग"

जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

जीएसटी से मिलेगी तेज आर्थिक गति

प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर कानून से उत्पादक राज्यों की तुलना में उपभोक्ता राज्यों को अधिक लाभ मिलेगा और इसके लागू होने से जीडीपी में दो प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है लेकिन संसद के मौजूदा सत्र में यह विधेयक कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ ही अधर में लटक चुका है।
आईएस के लिए भर्ती के आरोप में इंडियन ऑयल का मैनेजर गिरफ्तार

आईएस के लिए भर्ती के आरोप में इंडियन ऑयल का मैनेजर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के आतंक निरोधी दस्‍ते ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने, इंटरनेट पर इसका प्रचार-प्रसार करने और लोगों को इसके जुड़ने के लिए प्रेरित करने के आरोप में मोहम्मद सिराजुद्दीन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिराजुद्दीन जयपुर में सरकारी उपक्रम इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का मार्केटिंग मैनेजर है।
नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

नए विवाद में अनुराग ठाकुर, सोशल मीडिया पर खिंचाई

बीसीसीआई सचिव और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर टि्वटर पर जनता के गुस्से के शिकार हो रहे हैं। हैशटैग #SHAMEonAnuragthakur टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस युवा भाजपा नेता के मामले में यह खास रहा कि टि्वटर पर इन्हें कोसने वालों में भाजपा के लोग भी शामिल हैं।
10 साल पुराने वाहनों के लिए जल्द नीति लाएगी सरकार

10 साल पुराने वाहनों के लिए जल्द नीति लाएगी सरकार

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार 10 साल पुराने वाणिज्यिक वाहनों द्वारा होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए जल्द ही एक समन्वित नीति तैयार करेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि 15 साल से अधिक पुराने ट्रकों और बसों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की अभी कोई योजना नहीं है।
बाढ़ की वजह से चेन्नई संयंत्र में रॉयल एनफील्ड का उत्पादन प्रभावित

बाढ़ की वजह से चेन्नई संयंत्र में रॉयल एनफील्ड का उत्पादन प्रभावित

चेन्नई में बारिश से आई बाढ़ का असर आम जनजीवन के अलावा उद्योग जगत पर भी पड़ा है। मशहूर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड के चेन्नई स्थित संयत्र में उत्पादन ठप्प पड़ गया है।
मोदी-शरीफ मुलाकात पर पाक मीडिया खुश

मोदी-शरीफ मुलाकात पर पाक मीडिया खुश

पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच पेरिस में हुई संक्षिप्त मुलाकात पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे रिश्तों में आए दुराव को खत्म करने वाला बताया है जिससे तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
सोशल मीडिया पर मैगी संग यादें

सोशल मीडिया पर मैगी संग यादें

विवादों के बाद आखिरकार नेस्ले की मैगी बाजार में लौट आई है। रि-लॉन्च होने के बाद बाजार में मैगी के अभी तक 3.3 करोड़ पैकेट बिक चुके हैं। मैगी वापसी की दीवानगी का आलम यह रहा कि टि्वटर पर #WelcomeBackMaggi टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने मैगी से जुड़ी यादें, मैगी के साथ पहली कुकिंग का अनुभव , ऑफिस से घर लौटकर मैगी बनाना, हॉस्टल में भूख लगने पर मैगी बनाना, मैगी और छात्र जीवन से जुड़ी यादें टि्वटर पर साझा की-
श्रम बल का अभाव, 2.46 लाख पेटेंट आवेदन लंबित

श्रम बल का अभाव, 2.46 लाख पेटेंट आवेदन लंबित

वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि सरकारी विभागों में श्रमबल के अभाव के कारण सरकार के पास तकरीबन 2.46 लाख पेटेंट आवेदन जबकि 5.32 लाख व्यापार चिह्न पंजीकरण लंबित पड़े हैं।
हरियाणा में मंत्री से बहस के बाद महिला आईपीएस का तबादला

हरियाणा में मंत्री से बहस के बाद महिला आईपीएस का तबादला

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ कहासुनी के बाद फतेहाबाद जिले की पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया का आज तबादला कर दिया गया। तबादले को लेकर विज के खिलाफ जहां विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है वहीं सोशल मीडिया पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्या वाकई थम गई पुरस्कार वापसी मुहिम?

क्या वाकई थम गई पुरस्कार वापसी मुहिम?

बिहार चुनाव के नतीजे आने का बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कविता काफी प्रसारित हो रही है। इस कविता में कहा जा रहा है कि अब कहीं से भी गोमांस, सम्मान वापसी, अरहर दाल की बढ़ती कीमतों को लेकर कोई बयान नहीं आ रहा है। यह सवाल खड़ा होता है कि क्या ऐसा सहिष्णुता की वजह से है या ऐसा बिहार का चुनाव खत्म हो जाने की वजह से है। स्पष्ट तौर पर यह आरोप लगता रहा है कि लेखकों, कलाकारों और वैज्ञानिकों द्वारा जो पुरस्कार लौटाए जा रहे थे वह बिहार चुनावों को प्रभावित करने की एक पूर्वनियोजित साजिश थी। इस संबंध में आरएसएस का मानना है कि पुरस्कार वापसी की मुहीम राजनीतिक ताकतों के हित में बहुत सलीके से संयोजित की गई थी। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने तो यहां तक कहने में भी गुरेज नहीं किया कि पुरस्कार वापसी के इस मुहिम में बहुत ज्यादा पैसा सम्मिलित था। जो कुछ भी हुआ, यह उसकी पूरी तरह से एक प्रायोजित और विकृत व्याख्या है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement