जेपी डुमिनी और क्विंटन डिकाक के अर्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व टी20 से पूर्व रोमांचक अभ्यास मैच में आज मुंबई में भारत को तीन रन से हरा दिया।
बसपा सुप्रीमो रहे कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने बसपा नेता मायावती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वर्ण कौर का आरोप है कि उनके भाई (कांशीराम) को बंधक बनाकर रखा गया और उन्हें परिवार वालों से मिलने तक नहीं दिया गया। आने वाली 15 मार्च को कांशीराम की 82वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आएंगे। कांशीराम की बहन ने कहा कि उनका स्वागत किया जाएगा। समाचार है कि इसी दिन मायावती गांव से 50 किलोमीटर दूर नवांशहर में रैली को आयोजित करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन स्थल के लिए किसानों ने अपनी फसल को खेतों से काटने से इनकार कर दिया है। आगामी 12 मार्च को प्रधानमंत्री को बिहार के वैशाली के सुल्तानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करना है। किसानों के इनकार के बाद स्थानीय रेल प्रशासन अब सभा के लिए वैकल्पिक जगह की तलाश कर रहा है।
अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर इरफान खान जल्द ही जाने-माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारूकी के निर्देशन में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म नो बेड ऑफ रोजेज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अमेरिका और रूस ने घोषणा की है कि सीरिया में शनिवार से ऐतिहासिक संघर्ष विराम लागू होगा लेकिन इस संघर्षविराम में मुख्य जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट और अल नुसरा फ्रंट शामिल नहीं हैं। वाशिंगटन और मॉस्को ने सोमवार को एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की कि 27 फरवरी को दमिश्क के समयानुयार मध्य रात्रि से आंशिक संघर्षविराम शुरू होगा। इससे उस संघर्ष पर विराम लगने की उम्मीद है जिसमें अब तक 2,60,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और आधी से अधिक आबादी विस्थापित होने को मजबूर हुई है।
जेएनयू में नौ फरवरी को हुई देशविरोधी नारेबाजी के पांच आरोपी रविवार शाम को कैंपस में लौट आए हैं। विवाद के एक आरोपी उमर खालिद भी जेएनयू कैंपस में मौजूद रहे और स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इसके बाद पुलिस जेएनयू कैंपस पहुंची।
देशद्रोह के आरोपी जिन पांच छात्रों की पुलिस खोज कर रही है, उनके परिसर में दोबारा दिखाई देने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, और एचसीयू के कुलपति को आयोग के समक्ष पेशी के लिए तलब किया। इन दोनों के अलावा साइबराबाद के पुलिस आयुक्त और जिले के जिलाधिकारी को भी पेश होने के लिए कहा गया है।