पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में कुछ राज्यों में सीटों के रुझान और कुछ स्पष्ट परिणाण बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत की ओर है।
भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ायीं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के ऐसे बोल खुद में एक अजूबा हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने का सपना नहीं पालते। लखनऊ में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि वे प्रदेश में ही खुश हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कानून की धज्जियां उड़ायीं, वे ही आज सूबे की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं और भ्रष्टाचार की बात करने वाली बसपा मुखिया मायावती के एेसे बोल खुद में एक अजूबा हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अगर राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। स्वामी प्रसाद मौर्य को पडरौना से टिकट दिया है। वहीं सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर चुनाव में टिकट देने के बदले पैसे मांगने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं और राज्य में कभी उनके खास सिपहसालार रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने यही आरोप लगाते हुए बसपा से इस्तीफा भी दे दिया था और भाजपा का दामन पकड़ लिया था। अब एक बार फिर मायावती पर ऐसा ही आरोप लगा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 27 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आज बताया कि प्रदेश चुनाव समिति में राजनाथ सिंह, ओम प्रकाश माथुर, शिव प्रकाश, कलराज मिश्र, उमा भारती, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा शामिल हैं।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज की रैली को फ्लॉप बताते हुए कहा कि भाजपा को खुद ही पछतावा हो रहा होगा कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये मौर्य अपनी ताकत दिखाना चाह रहे थे।
सहारनपुर में हुई बसपा की रैली को अभी एक माह भी नहीं हुआ है और दूसरी रैली का फरमान आ गया है। बसपा सुप्रीमो लखनऊ में बड़ी रैली करने जा रही हैं जिसके लिए उम्मीदवारों को सौ-सौ बसें लेकर आने का टारगेट दिया गया है।