Advertisement

Search Result : "योगेंद्र यादव"

कहां है आप का आंतरिक लोकतंत्र?

कहां है आप का आंतरिक लोकतंत्र?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नई तरह की जन आकांक्षाएं पैदा की थीं। लेकिन सरकार बनने के कुछ ही वक्त बाद पार्टी के भीतर का वैचारिक संघर्ष बाहर आ गया है। अरविंद केजरीवाल और समर्थकों के निशाने पर पार्टी नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण हैं। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के भीतर लोकतांत्रिकरण की बहस उठाई थी। साथ ही पार्टी में व्यक्ति के बजाय सामूहिक निर्णय पर जोर दिया था। अब पार्टी के भीतर नैतिक सवालों को भीड़ के तर्क के आधार पर हल करने की कोशिश की जा रही है।
आप का आत्मसंघर्ष

आप का आत्मसंघर्ष

आम आदमी पार्टी (आप) में इन दिनों दो धाराओं का संघर्ष चरम पर हैं। एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हैं तो दूसरी तरफ योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे गंभीर छवि के नेता हैं। पार्टी के प्रभावशाली लोग संकेत दे रहे हैं कि 4 मार्च को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण को ठिकाने लगाया जा सकता है।
आप के निशाने पर यादव और भूषण

आप के निशाने पर यादव और भूषण

आम आदमी पार्टी (आप) में आंतरिक मतभेदों के सामने आने के बाद पार्टी ने आज संकेत दिए हैं कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं योंगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। बुधवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है। इन दोनों नेताओं पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
आप में संकट की सभी कहानियां काल्पनिक: यादव

आप में संकट की सभी कहानियां काल्पनिक: यादव

आम आदमी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि पार्टी में संकट से जुड़ी सभी खबरें काल्पनिक हैं और यह समय चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद काम करने का है न कि छोटी हरकतों में उलझने का।
मोदी गए, आजम आए

मोदी गए, आजम आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठï नेता आजम खान के बीच छत्तीस का आंकड़ा है यह बात अब बिल्कुल ही पक्की हो गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते के तिलक समारोह में आजम तभी पहुंचे जब मोदी वहां से निकल गए।
सहम गए आईएएस अधिकारी

सहम गए आईएएस अधिकारी

बिहार कैडर के वरिष्ठï आईएएस अधिकारी उस समय सहम गए जब उनके केबिन में नरेंद्र मोदी की सरकार की खिचाई होंने लगी। खिचाई करने वाला
आप का अंतर्कलह

आप का अंतर्कलह

दिल्ली में सरकार बनाते ही आम आदमी पार्टी का अंतर्कलह सामने आने लगा है। पार्टी के भीतर लोकतंत्र का मुद्दा एक बार फिर केन्द्र मे है। पार्टी ने तमाम आलोचनाओं को किनारे करते हुए अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी भी दी है।
नीतीश, लालू, मांझी और भाजपा के सामने क्या है चुनौती

नीतीश, लालू, मांझी और भाजपा के सामने क्या है चुनौती

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की जीतनराम मांझी को बचाने की रणनीति बुरी तरह से फ्लाप हो गई। अंतत: बाजी नीतीश कुमार ने मारी और एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री पर आसीन हो गए।
दामन पर लग ही गया दाग

दामन पर लग ही गया दाग

मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव के दामन पर आखिरकार दाग ही लग गया। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में यादव दावा करते रहे कि उन्होने कोई गलत काम नहीं किया है लेकिन अब एक घोटाले ने उनके दावे को गलत करार दिया।
पप्पू ने दी इस्तीफे की धमकी

पप्पू ने दी इस्तीफे की धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री पद से जीतन राम मांझी को हटाने का विरोध करने वाले राजद के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए जदयू नेता एवं उनके सहयोगियों पर राजद को समाप्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement