Advertisement

Search Result : "यौन शोषण पर खुलासा"

टेरी के पूर्व प्रमुख पचौरी को जमानत के साथ विदेश जाने की अनुमति मिली

टेरी के पूर्व प्रमुख पचौरी को जमानत के साथ विदेश जाने की अनुमति मिली

यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी टेरी के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत देते हुए एक बार फिर उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी।
भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन शोषण मामले में बोआरीजोर थाने में केस दर्ज कर लिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुन्ना मरांडी इन दिनों 11 साल की एक बालिका के साथ विवाह कर सुर्खियों में हैं।
बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पर अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी नाबालिग लड़की से कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुन्ना मरांडी ने महज 11 साल की नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। बुधवार को अन्य एक नाबालिग लड़की ने मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों ही मामलों में राज्य महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच शुरू कर दी गई है। मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को हुई और 29 जून को रिसेप्शन रखा गया। दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शादी के रिसेप्शन में जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
कई हस्तियों ने सुप्रीम कोर्ट से धारा 377 को रद्द करने की मांग की

कई हस्तियों ने सुप्रीम कोर्ट से धारा 377 को रद्द करने की मांग की

समलैंगिक (एलजीबीटी) समुदाय का हिस्सा होने का दावा करने वाली कुछ मशहूर हस्तियों ने उच्चतम न्यायालय का रूख कर आईपीसी की धारा 377 को रद्द करने की गुहार लगाई है। आईपीसी की धारा 377 के तहत देश में समलैंगिकता एक दंडनीय अपराध है। इस अर्जी पर कल सुनवाई होने की संभावना है।
ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत : आरटीआई से खुलासा

ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत : आरटीआई से खुलासा

ठाणे में 82 फीसदी भवन अनधिकृत हैं। यह दावा आरटीआई से मिले जवाब में किया गया है। ठाणे के गैर सरकारी संगठन अलर्ट सिटिजन फोरम ने ठाणे नगर निगम :टीएमसी: में 23 मई को आरटीआई दाखिल कर शहर में अनधिकृत भवनों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी।
जेएनयू: यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

जेएनयू: यौन उत्पीड़न के आरोपों से मुक्त हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष

करीब दो साल पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए अकबर चौधरी को विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच में इन आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
सीएसई का खुलासा : अब ब्रेड खाना खतरनाक, हो सकता है कैंसर

सीएसई का खुलासा : अब ब्रेड खाना खतरनाक, हो सकता है कैंसर

मैगी के बाद अब दूसरे लोकप्रिय खाद़य उत्‍पाद ब्रेड को खतरनाक बताया जा रहा है। खोजकर्ताओं के अनुसार इसको बनाने में इस्तेमाल किये जाने वाले कैमिकल की वजह से कैंसर की बीमारी हो सकती है। दिल्ली के सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वॉयरमेंट ने यह खुलासा किया है।
आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान

आसाराम ने कहा, देश का कानून अंधा हो गया, एक लड़की के पीछे लाखों लोग परेशान

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने कहा कि देश का कानून अब अंधा हो गया है। एक लड़की के चक्कर में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।
पचौरी की मुश्किल बढ़ी, अदालत ने आरोपी के रूप में तलब किया

पचौरी की मुश्किल बढ़ी, अदालत ने आरोपी के रूप में तलब किया

दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व सहयोगी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने और उसका शील भंग करने के मामले में टेरी के पूर्व प्रमुख आर.के. पचौरी को आरोपी के रूप में आज तलब किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement