प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरणविदों का एक समूह इस पवित्र नदी के उपरी हिस्से को विश्व विरासत घोषित करने के लिए यूनेस्को को राजी करने का प्रयास करेगा।
लोकजनशक्ति (लोजपा) पार्टी के नेता द्वारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस घटना के विरोध में पार्टी ने समस्तीपुर के एसपी से शिकायत की है। एफआईआर दर्ज कराते हुए बीजेपी ने लोजपा के नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया है। इस घटना की जांच में जुटी पुलिस कई लोजपा नेताओं से पूछताछ कर रही है।
1 जनवरी 1958 को उत्तरांचल के अल्मोड़ा जिले में जन्में हरिसुमन बिष्ट हिंदी साहित्य के जानेमाने कहानीकार हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से हिंदी में स्नातकोत्तर और आगरा विश्वविद्यालय, आगरा से पी.एच.डी की उपाधि।
उनकी प्रमुख प्रकाशित रचनाओं में उपन्यास : ममता, आसमान झुक रहा है, होना पहाड़। कहानी संग्रह : सफ़ेद दाग, आग और अन्य कहानियां, मछरंगा, बिजूका। यात्रा विवरण : अंतर्यात्रा हैं।
सन 1983 में उनके द्वारा संपादित पुस्तक ‘अपनी जबान में कुछ कहो' को साहित्यिक श्रेणी में सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
फैबइंडिया के एक स्टोर में सीसीटीवी कैमरे के ट्रायल रूम की ओर ध्यान दिलाने वाले मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को गवाह के तौर पर शामिल किया जा सकता है।