Advertisement

Search Result : "राजनीतिक मंच"

अब मूर्तियों के मंच पर माया से दो-दो हाथ

अब मूर्तियों के मंच पर माया से दो-दो हाथ

उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी को मूर्तियों के मंच पर टक्कर देगी। हाल के विधानसभा चुनावों में मायावती के पाले से बसपा के कई नेताओं और गैर-जाटव वोट बैंक को तोड़कर भाजपा ने अपने लिए एक नया जनाधार कायम किया था। लेकिन अब शायद उसे लगता है कि दलित गौरव के नाम पर बने आंबेडकर पार्कों और स्मारकों की भी सोशल इंजीनियरिंग जरूरी है। सो, अब योगी सरकार इन पार्कों में अति पिछड़े समाज और ऊंची जाति के महानायकों की भी मूर्तियां लगाएगी।
स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम को पत्र लिख किया जीएम सरसों का विरोध

स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम को पत्र लिख किया जीएम सरसों का विरोध

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) सरसों को मंजूरी देने के जीईएसी के फैसले का विरोध किया है। इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में जीएम सरसों को अवैज्ञानिक, विषैला बताया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि इससे पैदावार को भी नुकसान होगा।
दिग्विजय ने कहा, मोदी सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से कराई छापेमारी

दिग्विजय ने कहा, मोदी सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से कराई छापेमारी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के घर पर हुई छापेमारी की निंदा की है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने ट्वीट किया कि मोदी सरकार बदले की भावना के चलते यह कार्रवाई कर रही है।
मुलायम की राजनीतिक साख की अग्निपरीक्षा लेगा शिवपाल का मोर्चा

मुलायम की राजनीतिक साख की अग्निपरीक्षा लेगा शिवपाल का मोर्चा

जीवन भर अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे मुलायम सिंह यादव को उनके भाई शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे का मुखिया बनाने का ऐलान किया है। यह शिवपाल के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव केे राजनीतिक कौशल और साख का बड़ा इम्तेहान होगा।
नारदा मामले में तृणमूल के 12 नेताओं पर मामला दर्ज, ममता ने राजनीतिक खेल बताया

नारदा मामले में तृणमूल के 12 नेताओं पर मामला दर्ज, ममता ने राजनीतिक खेल बताया

नारदा स्टिंग प्रकरण में कथित आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 नेताओं पर मामला दर्ज किया है जिस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक खेल बताया है।
आम तौर पर पूरे नहीं होते चुनावी वादेः जस्टिस खेहर

आम तौर पर पूरे नहीं होते चुनावी वादेः जस्टिस खेहर

देश के प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने आज कहा कि चुनावी वादे आम तौर पर पूरे नहीं किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र सिर्फ कागज का एक टुकड़ा बन कर रह जाता है, इसके लिए राजनीतिक दलों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए।
शिवपाल यादव योगी आदित्यनाथ से मिले, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

शिवपाल यादव योगी आदित्यनाथ से मिले, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यादव से मिले। यादव के साथ उनके बेटे आदित्य यादव भी थे। सीएम योगी के 5 कालिदास मार्ग के आवास पर शिवपाल मिलने पहुंचे। इस मुलाक़ात को यूपी में राजनीतिक मंच पर अलग ढंग से देखा जा रहा है।
बसपा में बगावत के संकेत, असंतुष्‍ट 14 अप्रैल को बना सकते हैं अलग खेमा

बसपा में बगावत के संकेत, असंतुष्‍ट 14 अप्रैल को बना सकते हैं अलग खेमा

यूपी विधानसभा में करारी हार झेल रही बसपा सुप्रीमो मायावती को आगामी दिनों में और झटके लग सकते हैं। मीडिया में खबर है कि लोकसभा और विधानसभा में पार्टी को मिली हार से खिजियाए कुछ असंतुष्‍ट नेता 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर एक अलग राजनीतिक मंच बना सकते हैं।
युवा घरेलू क्रिकेटरों के लिये अच्छा मंच है आईपीएल : थम्पी

युवा घरेलू क्रिकेटरों के लिये अच्छा मंच है आईपीएल : थम्पी

गुजरात लायंस के लिये खेलने जा रहे केरल के तेज गेंदबाज बासिल थम्पी का मानना है कि आईपीएल उनके जैसे युवा घरेलू क्रिकेटरों के लिये अच्छा मंच है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement