रविवार को प. बंगाल के सात जगहों- बुनियादपुर, धूपगुड़ी, दुर्गापुर, हल्दिया, पांसकुरा, कूपर्स कैम्प और नैहाटी में हुए निकाय चुनाव में भ्ााजपा को करारा झटका लगा है।
जीएसटी के मेगा लाॉन्चच इवेंट का बहिष्कार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक राष्ट्र, एक कर’ प्रणाली के लागू होने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि ये आजादी और लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
गौ-रक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केवल बातों से काम नहीं चलेगा। हिंसा रोकने के लिए कुछ करना होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से दो दिनों के गुजरात दौरे पर हैं जहां उन्होंने गौ-रक्षा के नाम पर हो रही हत्यों पर गहरी नाराजगी जतायी थी।
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सात नगर निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समेत माकपा और कांग्रेस को तगड़ी मात दी है। सात नगर निगमों में से चार पर तृणमूल का कब्जा हो गया है जबकि तीन पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा और भाजपा गठबंधन ने जीत हासिल की है।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जायस में स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रस्ट इस 10 हजार स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जाहिरा तौर पर अभिनेत्री काजोल का जिक्र करते हुए बुधवार को उनका समर्थन किया और कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग दूसरों के खाने की आदतों को लेकर असहिष्णु हो रहे हैं।