Advertisement

Search Result : "राजीव बनर्जी"

'नोटबंदी के 50 दिन करीब : हालात और खराब हुए, क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे?'

'नोटबंदी के 50 दिन करीब : हालात और खराब हुए, क्या पीएम मोदी इस्तीफा देंगे?'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के अन्‍य नेताओं के साथ मंगलवार को नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। आठ विपक्षी दलों के नेताओं के साथ एक मंच से राहुल ने कहा कि नोटबंदी से करप्शन और काले धन पर कोई असर नहीं पड़ा है। छोटे व्यापारियों, किसानों और मजदूरों के पास कोई पैसा नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर 50 दिन बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो क्या प्रधानमंत्री जिम्मेदारी लेंगे, क्या वह इस्तीफा देंगे?
बीमार मिथुन दा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

बीमार मिथुन दा ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अब राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने राज्‍यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। तृणमूल कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती काफी दिनों से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।
साल 2016 में दिल्ली पर टिकी रहीं ममता की निगाहें

साल 2016 में दिल्ली पर टिकी रहीं ममता की निगाहें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को जबर्दस्त जीत दिलाने वाली ममता बनर्जी साल 2016 में सुर्खियों में रहने वाली प्रमुख शख्सियत रहीं और नोटबंदी मुद्दे पर नरेंद्र मोदी विरोधी मोर्चे की कतार में आगे खड़ी नजर आयीं।
केंद्र में गूंगों-बहरों की सरकार, चायवाला अब बन गया है पेटीएम वाला : ममता

केंद्र में गूंगों-बहरों की सरकार, चायवाला अब बन गया है पेटीएम वाला : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नोटबंदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला लगातार जारी है। बनर्जी ने एक बार फिर तीखे बाेेल से मोदी पर प्रहार किया है। केंद्र सरकार को गूंगों और बहरों की सरकार का आरोप लगाने वाली ममता ने कहा कि 'चाय वाला' अब 'पेटीएम वाला' बन गया है।
ममता बोलीं : 30 दिन में 90 से ज्यादा की मौत, मोदी बाबू अब और कितने?

ममता बोलीं : 30 दिन में 90 से ज्यादा की मौत, मोदी बाबू अब और कितने?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद पिछले एक महीने से लोगों को काफी दिक्कत और वित्तीय असुरक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगातार प्रहार करने वाली बनर्जी ने कहा, विदेशों से भी काला धन बरामद नहीं हो सका। तथाकथित काला धन की बरामदगी के नाम पर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने जमीन, बैंक जमा, सोना, हीरे-जवाहरात आदि संपत्तियां बनाईं और अब ज्यादा पूंजीवादी बन गई है।
ममता विमान में कम ईंधन का मामला : छह पायलटों को सेवा से हटाया

ममता विमान में कम ईंधन का मामला : छह पायलटों को सेवा से हटाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर जा रही इंडिगो विमान सेवा के दो पायलटों और पिछले सप्ताह कोलकाता में विमान के आकाश में रहने के दौरान उसमें कम ईंधन की खबर देने वाले एयर इंडिया एवं स्पाइस जेट के चार अन्य पायलटों को सेवा से हटा दिया गया है। विमान नियामक डीजीसीए मामले की जांच कर रही है।
बाबा रामदेव को अब ममता बनर्जी में दिख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के गुण

बाबा रामदेव को अब ममता बनर्जी में दिख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के गुण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके पास पर्याप्त गुण हैं।
पश्चिम बंगाल: नकद के लिए एटीएम की कतार में खड़े सरकारी कर्मी की मौत

पश्चिम बंगाल: नकद के लिए एटीएम की कतार में खड़े सरकारी कर्मी की मौत

नोटबंदी के दौरान नकद के लिए मची अफरा-तफरी में आज एक और व्यक्ति की जान चली गई। ताजा हादसा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का है, जहांबंदेल स्टेशन के पास एक एटीएम काउंटर के सामने कतार में खड़े होने के दौरान राज्य सरकार के कर्मचारी कल्लोल रॉय चौधरी ने दम तोड़ दिया।
प.बंगाल में टोल प्लाजाओं पर सेना की तैनाती का संसद मेंं कड़ा विरोध

प.बंगाल में टोल प्लाजाओं पर सेना की तैनाती का संसद मेंं कड़ा विरोध

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजाओं पर सैनिकों की मौजूदगी पर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने संसद में कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक साजिश करार दिया और इस मामले में राज्य की ममता बनर्जी सरकार को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इसे तूल देना राजनीतिक हताशा का परिचायक है तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पूरी जानकारी थी।
ममता विमान घटना : इंडिगो ने कहा विमान में पर्याप्त ईंधन था

ममता विमान घटना : इंडिगो ने कहा विमान में पर्याप्त ईंधन था

इंडिगो का विमान जिसमें ममता बनर्जी सवार थीं, उसे कोलकाता हवाईअड्डे के ऊपर उड़ाते रहने और यात्रियों की सुरक्षा को जोखिम में डालने के आरोपों का एयरलाइन ने आज जवाब दिया। एयरलाइन ने कहा है कि हवाई अड्डे पर जगह नहीं होने के कारण कल विमान को उतारने में विलंब हुआ, विमान ने सामान्य लैंडिग की और इसमें पर्याप्त ईंधन मौजूद था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement