देश में असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच उप राष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि समाज में आलोचना और सवाल उठाए जाने के प्रति असहिष्णुता है जिसकी वजह अवैज्ञानिक पूर्वाग्रहों पर आधारित अतार्किक आस्था और मत हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के अभाव में ही अक्सर असहमति जाहिर करने वाले व्यक्ति के बहिष्कार या उसकी हत्या कर दिए जाने या फिर किताबों पर प्रतिबंध जैसी घटनाएं सामने आती हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जलगांव में मंगलवार से शुरू हुई बैठक में भाजपा के अंदरूनी झगड़ा चर्चा के केंद्र में रही। हालांकि पहले दिन की बैठक में संघ से जुड़े तमाम शाखाओं के प्रतिनिधियों से मेल-मुलाकात और सूचनाओं के आदान प्रदान पर चर्चा हुई।
जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसके तहत सभी सरकारी इमारतों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ-साथ राज्य का झंडा फहराने को कहा गया था। राज्य में दो झंडे फहराने के मुद्दे पर सियासी बहस छिड़ी है।
डीडीसीए ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लि, दिल्ली के मुख्यमंत्रh अरविंद केजरीवाल और निलंबित भाजपा सांसद कीर्ति आजाद और अन्य आप कार्यकर्ताओं पर मानहानि का मामला दर्ज करने का फैसला किया है।
भारत के पूर्व विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी आत्मकथा में साथी खिलाड़ियों के बारे में कुछ खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने जल्द ही जारी होने वाली अपनी आत्मकथा में साथी क्रिकेटरों द्वारा उनके साथ किए गए भेदभाव को जगजाहिर करने की बात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर आज रवाना हो गए। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत सामरिक साझेदारी को नई उंचाई पर ले जाना है।
भोपाल गैस हादसे मामले में अमेरिकी कैमिकल कंपनी डाउ लगातार अदालत द्वारा जारी किए गए समन की अवहेलना कर रही है। यह लगातार तीसरी बार है जब भोपाल जिला अदालत में पेशी के लिए जारी किए गए समन की अनदेखी कर कंपनी अदालत में पेश नहीं हुई।
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि वह झूठ और बदनामी में भरोसा करते हैं। जेटली ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि वह उन्माद की हदें छूने वाली भाषा बोलते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया कि असम के उनके हालिया दौरे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बरपेटा के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया था। उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने की भाजपा की शैली है जो कि अस्वीकार्य है।