गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुझ पर हमले के लिए विरोध प्रदर्शन करने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि आप लोगों को इसके बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी चाहिए।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेतदार बताया है।
राजस्थान से सटे गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच कांग्रेस के राहुल गांधी का राजस्थान व गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा तय हुआ है।
चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ जनरल मैनेजर से मुलाकात की।
बुधवार को रातभर चले सियासी ड्रामे के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार को छठी बार सीएम पद की शपथ ली। वहीं, सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य में एक बार फिर से भाजपा-जदयू की सरकार बन गई है।