भीषण बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे चेन्नई की स्थिति धीरे-धीरे सुधार रही है। शहर में रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और आज से दिन के वक्त यात्री विमानों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। चेन्नई में फंसे यात्रियों के लिए कई विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। हालांकि, आज सुबह फिर चेन्नई के कई इलाकों में भारी बारिश होने की खबर है।
तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बीती रात से जारी भारी बारिश के कारण चेन्नई तथा इसके कई उपनगरीय इलाके पानी में डूब गए हैं जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दो उपनगरीय इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के लिए कल रात सेना और नौसेना को बुला लिया गया।
सांसद असदउद्दीन औवेसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मैदान में कमर कसे हुए है। हालांकि बीते एक वर्ष से इनके कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब ये अपनी मांगों को लेकर ये आंदोलनरत हो गए हैं।
संस्कृत में एमए के बाद बीएड। साहित्यिक अभिरुचियों के चलते कहानी लेखन की ओर झुकाव। पहली कहानी हंस में प्रकाशित। इसके बाद विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानियां और लेख प्रकाशित। कृष्ण बिहारी के संपादन में आबूधाबी से निकलने वाली पहली हिंदी पत्रिका निकट में कार्यकारी संपादक। लखनऊ में निवास।
जाने-माने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के भारत में सभी कार्यक्रम रद्द करने की खबरों के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने कहा है कि वह तीन दिसंबर को लखनऊ महोत्सव में अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला सिविल एविएशन अधिकारियों को फटकार लगाते हुए 15 नवंबर तक शिमला एयरपोर्ट शुरू करने के आदेश दिए हैं। बीते दो सालों से बंद शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट 15 नवंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। शिमला शहर से 15 किलोमीटर दूर इस एयरपोर्ट के लिए वर्ष 2012 से उड़ानें बंद हैं।
रेलवे ने रविवार से एक नई योजना ‘विकल्प’ शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अगली ही वैकल्पिक ट्रेन में आरक्षण की सुविधा मिल जाएगी, बशर्ते कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है।
कई साल पहले ग़ुम होकर पाकिस्तान पहुंची मूक बधिर लड़की गीता आज भारत लौट आई है। लेकिन उसने अपने कथित परिवार को पहचानने से इंकार कर दिया है। फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की वजह से गीता का मामला मीडिया में प्रमुखता से उठा था और आज वह अपने देश लौटने में कामयाब रही है। इस प्रकरण ने भारत और पाकिस्तान की जनता के दिलों को जोड़ने का काम भी किया है।
गौमांस की अफवाह पर पीट-पीटकर मारे गए मोहम्मद अखलाक के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी, महेश शर्मा, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बाद अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अखलाक के परिजनों से मिलने की सुध आई है। लेकिन दादरी जाकर पीड़ितों से मिलने के बजाय अखिलेश यादव ने उन्हें लखनऊ बुलवा लिया।