अमेरिका में एक नीलामी के दौरान एडोल्फ हिटलर का निजी टेलीफोन 243,000 डॉलर में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध में इसी टेलीफोन के जरिये कई फरमान दिए थे।
सर आइजैक न्यूटन के मशहूर गति के तीन नियमों की व्याख्या समेत उनके मौलिक काम को खुद में समाहित करने वाली एक पुस्तक को 37 लाख डॉलर की बड़ी राशि में बेचा गया है। इसके साथ ही यह किसी नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी मुद्रित वैज्ञानिक किताब बन गई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा किया है। पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 21 पैसे जबकि डीजल के दाम में 1रु 79 पैसे की बढ़ोतरी प्रति लीटर की गई है। बढ़ी हुई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभूतपूर्व आरोप लगाते हुए कहा है कि आठ नवंबर को हुए चुनाव में लाखों लोगों ने हिलेरी क्लिंटन के लिए अवैध मतदान किया और उन तीन राज्यों में गंभीर धांधली हुई जहां उन्हें (ट्रंप को) हार मिली थी। ट्रंप ने अपने इन दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि आप अवैध मतदान करने वाले लाखों लोगों के मतों को हटा दें तो वह अमेरिका के राष्टपति पद के चुनाव में लोकप्रिय मतों के मामले में भी विजयी रहते।
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के खिलाफ प्रदर्शन के लिए समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे और उनके कट्टर एवं नस्लवादी विचारों की आलोचना करते हुए आव्रजन एवं मुस्लिमों पर चुनावी घोषणाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कैलिफोर्निया के युबा शहर में सिख समुदाय ने अमेरिकियों को सिखों तथा सिख धर्म के बारे में शिक्षित करने के लिए एक राष्टीय अभियान के तहत एक लाख 35 हजार डॉलर की राशि जुटाई है।
रूस की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी रोजनेफ्ट और उसके भागीदारों ने भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी पेट्रोलियम कंपनी एस्सार ऑयल के अधिग्रहण का आज करार किया। पूरी तरह नकद लेन-देन के आधार पर हुए इस सौदे का मूल्य करीब 13 अरब डालर आंका गया है।
1995 में पतंजलि का कंपनी के रुप मेंं पंजीयन कराने के लिए अधिकारियों ने बतौर शुल्क 13 हजार रुपए बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण से मांगे थे। उस वक्त इन दोनों के पास महज 3500 रुपए थे। किसी तरह दोस्तों से उधारी लेकर पंजीयन शुल्क चुकाया गया। आज 21 साल बाद पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण फोर्ब्स की सूची में भारत में 48 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस सूची में यह नाम आश्चर्यजनक है। बालकृष्ण को 2.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ सूची में स्थान दिया गया है।