Advertisement

Search Result : "वर्चस्व की जंग"

नीतीश पर रघुवंश ने उठाई उंगली,महागठबंधन में जुबानी जंग

नीतीश पर रघुवंश ने उठाई उंगली,महागठबंधन में जुबानी जंग

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उंगली उठाने पर महागठबंधन में शामिल जदयू और राजद के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है।
पंजाब की जंग जीते कैप्टन, जन्मदिन का मिला खास तोहफा

पंजाब की जंग जीते कैप्टन, जन्मदिन का मिला खास तोहफा

चुनाव को महाजंग करार देने वाले कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव की जंग जीत गए और सत्तासीन शिरोमणि अकाली दल को हाशिये पर धकेलते हुए एवं दिल्ली से बाहर पांव पसारने के आप के सपनों पर तुषारापात करते हुए कांग्रेस को लंबे अर्से बाद सत्तासीन करने में सफल रहे।
किसी लिंग नहीं, बल्कि मानसिकता के खिलाफ जंग है नारीवाद: शाजिया इल्मी

किसी लिंग नहीं, बल्कि मानसिकता के खिलाफ जंग है नारीवाद: शाजिया इल्मी

राजनीतिक कार्यकर्ता शाजिया इल्मी ने कहा कि पितृसत्तात्मकता एक मानसिकता है और नारीवाद इसी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई है और यह किसी विशेष लिंग तक सीमित नहीं है। शाजिया ने बी बोल्ड फाॅर ए चेंज शीर्षक पर पैनल की चर्चा में यह बात कही। यह विषय इस साल के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भी थीम है।
विधानसभा चुनाव : जुबानी जंग ने तोड़ा तहजीब का दायरा

विधानसभा चुनाव : जुबानी जंग ने तोड़ा तहजीब का दायरा

उत्तर प्रदेश विधानसभा के हाईवोल्टेज चुनाव के आगे बढ़ने के साथ-साथ राजनीतिक दलों के बीच परस्पर विरोधी बयानों की भाषा भी कई मौकों पर संस्कार से अछूती नजर आई। राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत तो शालीनता भरी रही और राजनीतिक दलों ने विकास, भ्रष्टाचार, नोटबंदी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, लेकिन जल्द ही प्रचार के शोर में बदजुबानी भी घुलती गई और बात व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गई।
जंग में हार चुकी भाजपा की अब भाषा बदल गई है : अखिलेश

जंग में हार चुकी भाजपा की अब भाषा बदल गई है : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज एक फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधी बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव का मैदान हार चुके हैं, इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है।
ईरानी कप में पार्थिव और रिधिमान के बीच रोचक होगी जंग

ईरानी कप में पार्थिव और रिधिमान के बीच रोचक होगी जंग

रणजी चैम्पियन गुजरात और शेष भारत के बीच आगामी ईरानी कप मैच में यह मुकाबला भी रोचक रहेगा कि पार्थिव पटेल और रिधिमान साहा के बीच बेहतर विकेटकीपर कौन है।
समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा

समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा

समाजवादी पार्टी में एक बार फिर वर्चस्व की जंग छिड़ गई है। इस जंग से कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा हो गई है। बीते दो दिनों में मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव और प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा जारी जंग का असर यह होने लगा है कि पार्टी में अब बड़ी दरार पड़ती जा रही है।
केजरीवाल ने जंग से की मुलाकात

केजरीवाल ने जंग से की मुलाकात

दिल्ली के उप राज्यपाल पद से नजीब जंग के इस्तीफे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां राजभवन में उनसे मुलाकात की। केजरीवाल सुबह तकरीबन आठ बजे उप राज्यपाल के सरकारी आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक उनकी मुलाकात चली।
आप और उपराज्यपाल के बीच टकराव जारी रहेगा : तिवारी

आप और उपराज्यपाल के बीच टकराव जारी रहेगा : तिवारी

दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज कहा कि पार्टी नजीब जंग के इस्तीफा देने के निजी फैसले का सम्मान करती है लेकिन जो कोई भी उपराज्यपाल बनेगा उसके साथ आप सरकार का टकराव जारी रहेगा क्योंकि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक औचित्य का अनुसरण नहीं करती है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement