बंगाल की खाड़ी के ऊपर भारतीय वायु सेना के लापता हुए एएन-32 विमान की तलाश जारी है। तलाशी अभियान की निगरानी के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर चेन्नई पहुंच गए हैं।
भारतीय वायु सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान खराब मौसम के बीच बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। शुक्रवार को एयरफोर्स का प्लेन AN-32 चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। सुबह चेन्नई से उड़ान भरी थी और 11.30 बजे इसे पोर्ट ब्लेयर उतरना था। इसमें 29 लोग सवार हैं, जिसमें छह चालक दल के सदस्य हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उपभोक्ताओं को मिलने वाली तत्काल आधार पर मोबाइल इंटरनेट डेटा की गति मापने वाला एप पेश करते हुए कहा है कि वह एक महीने के अंदर वायरलेस डेटा के लिए नए सेवा गुणवत्ता नियम तय करेगा।
भारतीयों ने इस क्षण का लंबे समय तक इंतजार किया है। सेनाओं के स्वदेशीकरण में इसे मील का पत्थर कहा जा सकता है। भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा विकसित हल्का और कई तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम लड़ाकू विमान तेजस आज भारतीय वायसेना में शामिल किया जाएगा।
भारत का पहला एकीकृत रक्षा संचार नेटवर्क गुरुवार को दिल्ली में शुरू किया गया। इसकी मदद से थलसेना, वायु सेना, नौसेना और विशेष बल कमान शीघ्र निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए परिस्थिति के अनुसार जानकारी साझा करेंगे।
शंघाई विदेश मामलों के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन शहरों के आर्थिक विकास से उत्पन्न वायु प्रदूषण जैसे पर्यावरण ह्रास के प्रभावों से निपटने के लिए भारत के साथ आधुनिक प्रौद्योगिकी, अनुभव और हरित साधन साझा करने के लिए तैयार है।
राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायु सेना का लड़ाकू जेट विमान मिग 27 सोमवार को एक इमारत पर गिर गया। हादसे के बाद इमारत में आग लग गई। विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।
सेवाओं की खराब गुणवत्ता की शिकायतों से बचने के लिए दूरसंचार कंपनियों ने अब एक नई तकनीक का सहारा लिया है। इसके तहत किसी कॉल के दौरान कनेक्शन टूटने या दूसरी तरफ से आवाज सुनाई नहीं देने की स्थिति में भी कॉल कनेक्टेड दिखती है।
देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) के नौसेना के इस्तेमाल लायक प्रोटोटाइप्स एनपी-1 (ट्रेनर) और एनपी-2 (लड़ाकू) को रात में उड़ने में परेशानी न हो इसके लिए इन विमानों के रात्रिकालीन उड़ान परीक्षण किए जा रहे हैं।