माओवादी नेता नारायण सान्याल का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक 83 साल के नारायण सान्याल पिछले कुछ समय से कैंसर के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
काफी समय से लंबित पड़ा राष्ट्रीय खेल विकास विधेयक मानसून सत्र में संसद में पेश होगा और खेलमंत्री विजय गोयल ने चेताया है कि इसका पालन नहीं करने पर राष्ट्रीय खेल महासंघों को सरकार से कुछ नहीं मिलेगा।
भारत में भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर मंगलवार को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। शराब कारोबारी माल्या भारत में रिण डिफॉल्ट मामले में वांछित है।
जो खिलाड़ी अपनी फिरकी गेंदों के लिए विख्यात हो, जिसकी ख्याति कंजूस गेंदबाज की रही हो, जिसका बल्लेबाजी औसत टेस्ट में महज 8 और ट्वेंटी20 क्रिकेट में सिर्फ 12 हो, अगर वह पारी की शुरूआत करने आ जाये तो कैसा लगेगा? हैरानी होगी न। जी, हां गुरुवार की रात कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार की रात किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सुनील नारायण से पारी की शुरुआत करा सबको हैरान कर दिया।
दिल्ली की एक अदालत ने उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ फेरा उल्लंघन मामले में कथित रूप से सम्मन से बचने के लिए बुधवार को एक गैर जमानती वारंट जारी किया है जिसकी तामील की कोई तारीख नहीं है।
भाजपा नेता तरुण विजय की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने लोक सभा में भारी हंगामा किया। स्वयं कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या दक्षिण भारत में रहने वाले लोग इस देश के नागरिक नहीं हैं। क्या हम भारतीय नहीं हैं। विजय क्या जर्मनी से आए हैं। वो क्या हिटलर के वंशज हैं।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आज भाजपा नेता तरुण विजय के दक्षिण भारतीय लोगों पर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं।
उन्नाव के भगवंतनगर से भाजपा विधायक और कवि हृदय नारायण दीक्षित आज उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ और नेता विरोधीदल राम गोविन्द चौधरी ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर बिठाया।